Home उत्तराखंड पुलिस व एसओजी टीम द्वारा एक अभियुक्त को 3.9 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया
उत्तराखंडसमाज

पुलिस व एसओजी टीम द्वारा एक अभियुक्त को 3.9 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया

61

पिथौरागढ़ पुलिस का नशे पर प्रहार”

कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस व एसओजी टीम द्वारा एक अभियुक्त को 3.9 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया*

नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु *पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, रेखा यादव* द्वारा जनपद पुलिस को सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए नशा तस्करों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

उक्त निर्देशों के क्रम में कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

*घटना का संक्षिप्त विवरण*- विगत दिवस *क्षेत्राधिकारी कुंवर सिंह रावत* के पर्यवेक्षण में *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी एवं प्रभारी निरीक्षक एसओजी नीरज भाकुनी* के नेतृत्व में कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस व एसओजी टीम द्वारा जाख रोड पर चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। संदेह के आधार पर उसे रोककर पूछताछ एवं तलाशी ली गई, जिसमें उसके कब्जे से 3.9 ग्राम (पन्नी सहित) हेरोइन (स्मैक) बरामद की गई। उक्त व्यक्ति की पहचान अमित बल्दिया के रूप में हुई, जिसे मौके पर ही गिरफ्तार किया गया।

*विधिक कार्यवाही*- पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त अमित बल्दिया पुत्र अशोक सिंह बल्दिया, निवासी पौण, पिथौरागढ़, उम्र 25 वर्ष, के विरुद्ध धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कोतवाली पिथौरागढ़ में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

*बरामद माल*- 3.9 ग्राम हेरोइन (स्मैक)

*पुलिस टीम*- उपनिरीक्षक कमलेश चन्द्र जोशी, हे0का0 दीपक खनका (SOG), का0 सोनू कार्की (SOG), का0 गोविन्द रौतेला (SOG), का0 प्रकाश नगरकोटी (SOG)

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

नाबालिग को बहला-फुसलाकर शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पिथौरागढ़ थाना मुनस्यारी में एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उनकी...

पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना आज 61वें दिन भी जारी

उत्तराखंड – जनपद में पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना...

पिथौरागढ़ में अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण, नियमों के पालन के दिए निर्देश

पिथौरागढ़, 17 अप्रैल 2026 — मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस एस नबियाल...