Home उत्तराखंड मेर्थी नदी सफाई अभियान: संत नारायण स्वामी महाविद्यालय ने जगाई पर्यावरण चेतना
उत्तराखंडसमाज

मेर्थी नदी सफाई अभियान: संत नारायण स्वामी महाविद्यालय ने जगाई पर्यावरण चेतना

35

पिथौरागढ़ नारायण नगर।
संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय द्वारा आज  मेर्थी स्थित नदी एवं आसपास के क्षेत्र में व्यापक स्वच्छता, जन-जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. प्रेमलता कुमारी ने की।

इस अभियान का सफल संचालन कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. दिनेश कोहली के निर्देशन में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मेर्थी बाजार से की गई, जहाँ छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने मिलकर साफ-सफाई करते हुए लोगों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।

इसके पश्चात मेर्थी गांव स्थित नदी पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें सूखा कचरा एवं प्लास्टिक अपशिष्ट को एकत्रित कर उचित रूप से अलग-अलग निस्तारित किया गया। इस दौरान स्थानीय क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्राचार्य डॉ. प्रेमलता कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि “पर्यावरण संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है और ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम बनते हैं।”

इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार एवं छात्र-छात्राओं का उत्साह और समर्पण देखते ही बनता था। यह अभियान न केवल स्वच्छता का संदेश दे गया, बल्कि लोगों के मन में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना भी जागृत करने में सफल रहा।

यह पहल क्षेत्र में एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर उभरी है, जो आने वाले समय में जनभागीदारी से स्वच्छ एवं हरित समाज के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

नाबालिग को बहला-फुसलाकर शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पिथौरागढ़ थाना मुनस्यारी में एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उनकी...

पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना आज 61वें दिन भी जारी

उत्तराखंड – जनपद में पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना...

पिथौरागढ़ में अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण, नियमों के पालन के दिए निर्देश

पिथौरागढ़, 17 अप्रैल 2026 — मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस एस नबियाल...