Home उत्तराखंड पूर्व सैनिक संगठन द्वारा शहीद विकास कुमार पुष्पचक्र अर्पित कर पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी
उत्तराखंडसमाज

पूर्व सैनिक संगठन द्वारा शहीद विकास कुमार पुष्पचक्र अर्पित कर पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी

54

पिथौरागढ़

सिक्किम बॉर्डर पर देश की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए 19 कुमाऊं रेजीमेंट के बलिदानी सैनिक विकास कुमार को आज पूर्व सैनिक संगठन, पिथौरागढ़ द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने उनके निवास स्थान पर पहुँचकर पुष्पचक्र अर्पित किया तथा पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी।

इस अवसर पर पूर्व सैनिक संगठन के माध्यम से सूबेदार मेजर राजेंद्र सिंह जोरा एवं 19 कुमाऊं पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ के अध्यक्ष सूबेदार मेजर (सेवानिवृत्त) प्रहलाद सिंह सहित अनेक पूर्व सैनिक उपस्थित रहे। संगठन ने शहीद के परिजनों के साथ गहरा दुख व्यक्त करते हुए पूरे समय संवेदनात्मक सहयोग और समन्वय बनाए रखा।

उल्लेखनीय है कि शहीद जवान का पार्थिव शरीर आज चौथे दिन वायु मार्ग से जनपद लाया गया। पूर्व सैनिक संगठन लंबे समय से इस व्यवस्था की मांग करता रहा है। इस मानवीय पहल के लिए संगठन ने राज्य सरकार एवं माननीय मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए शहीद के प्रति सम्मान प्रकट किया।

इसी क्रम में, पूर्व सैनिक संगठन का धरना आज 47वें दिन भी निरंतर जारी रहा। धरना स्थल पर प्रातः शोक सभा आयोजित कर दो मिनट का मौन रखा गया तथा वीर शहीद की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

पूर्व सैनिकों ने सरकार की उपेक्षापूर्ण नीतियों पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए स्पष्ट किया कि यह आंदोलन केवल पूर्व सैनिकों का नहीं, बल्कि समाज और पर्यावरण संरक्षण की व्यापक लड़ाई है। विशेष रूप से पर्यावरणीय विस्थापन को रोकने हेतु संगठन ने अपनी मांगों को दोहराया।

संगठन ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समय रहते सरकार ने सकारात्मक और ठोस निर्णय नहीं लिए, तो पूर्व सैनिक समाज मजबूर होकर व्यापक स्तर पर आंदोलन को और तेज करेगा।

अंत में, पूर्व सैनिक संगठन ने पुनः दोहराया कि यह संघर्ष न्याय, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए है, जो निरंतर जारी रहेगा।
– जारीकर्ता
पूर्व सैनिक संगठन, पिथौरागढ़

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

नाबालिग को बहला-फुसलाकर शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पिथौरागढ़ थाना मुनस्यारी में एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उनकी...

पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना आज 61वें दिन भी जारी

उत्तराखंड – जनपद में पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना...

पिथौरागढ़ में अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण, नियमों के पालन के दिए निर्देश

पिथौरागढ़, 17 अप्रैल 2026 — मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस एस नबियाल...