Home उत्तराखंड ब्रेक फेल होने से पहाड़ी से टकराई कार पति-पत्नी घायल
उत्तराखंडसमाज

ब्रेक फेल होने से पहाड़ी से टकराई कार पति-पत्नी घायल

33

उत्तराखंड

जनपद चंपावत में मंगलवार की शाम 4:30 बजे के लगभग एक बड़ा हादसा होने से बाल बाल बच गया।

जो पिथौरागढ़ जिले के मदकोट से दिल्ली की ओर जा रही बलेनो कार संख्या UP14 EP 9908 लोहाघाट चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग में चंपावत के तिलोंन के पास अचानक ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित होकर पहाड़ी से जा टकराई। दुर्घटना में कार में सवार पति पत्नी घायल हो गए। घायल दंपति को वहां से गुजरे भाजपा नेता मोहित पाठक ने इंसानियत का परिचय देते हुए अपने वाहन में उपचार के लिए चंपावत जिला चिकित्सालय लाए। सूचना पर चंपावत पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच की। चंपावत जिला चिकित्सालय में डॉक्टर तनीषा के द्वारा दुर्घटना में घायल दोनों लोगों का उपचार किया गया।

उन्होंने बताया दोनों घायलों की हालत खतरे से बाहर है। घायलों के पेट वह सर पर चोट आई है जिनका उपचार किया गया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

नाबालिग को बहला-फुसलाकर शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पिथौरागढ़ थाना मुनस्यारी में एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उनकी...

पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना आज 61वें दिन भी जारी

उत्तराखंड – जनपद में पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना...

पिथौरागढ़ में अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण, नियमों के पालन के दिए निर्देश

पिथौरागढ़, 17 अप्रैल 2026 — मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस एस नबियाल...