Home अपराध लव जिहाद का मामला – स्कूल ड्रेस में दो नाबालिग छात्राएं होटल से बरामद पहुंची
अपराधउत्तराखंड

लव जिहाद का मामला – स्कूल ड्रेस में दो नाबालिग छात्राएं होटल से बरामद पहुंची

74

उत्तराखंड राज्य के रामनगर के कानियाँ क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है,

जहां एक होटल के कमरे से स्कूल ड्रेस में दो नाबालिग छात्राएं बरामद होने के बाद हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए होटल को सील कर जांच शुरू कर दी है।


रामनगर के कानियाँ क्षेत्र स्थित एक होटल में उस समय सनसनी फैल गई, जब स्कूल ड्रेस में दो नाबालिग छात्राओं के मिलने की खबर सामने आई। बताया जा रहा है कि ये दोनों छात्राएं शहर के एक प्रतिष्ठित इंटर कॉलेज की हैं और होटल के कमरे में मौजूद थीं।


सूचना के आधार पर पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मदन जोशी ने इस मामले को उठाया, जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर जोगा सिंह ने तत्काल कार्रवाई करते हुए छात्राओं के साथ मौजूद कुछ लोगों को हिरासत में लिया और कोतवाली ले जाया गया।

घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाबालिग छात्राओं का इस तरह होटल में पाया जाना कई सवाल खड़े करता है। वहीं यह भी आरोप लगाए जा रहे हैं कि बिना उचित पहचान पत्र के होटल में कमरा दिए जाने जैसी गंभीर लापरवाही हुई है।

पूर्व मंडल अध्यक्ष मदन जोशी ने कहा कि
उत्तराखंड सरकार लव जिहाद के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है, इसी के तहत रामनगर के हिम्मतपुर डोटियाल में कोजी कैफे होटल व होमस्टे इस होटल की लगातार शिकायत मिल रही थी कि यहां लगातार ऐसे कार्य किया जा रहे हैं, पुलिस के साथ हम मौके पर पहुंचे तो दो नाबालिक छात्राएं है और उस स्कूल की ड्रेस में थी ,उन्होंने कहा कि एमपी हिंदू इंटर कॉलेज जो की काफी समय से स्कूल बच्चों के साथ ऐसी घटनाएं हो चुकी है कई बार मीडिया में भी आया है और हम स्कूल प्रबंधन से भी कह चुके हैं कि स्कूल के बाहर अपनी सुरक्षा लगाइए और जो बच्चे स्कूल में नहीं आ रहे हैं उनसे प्रार्थना पत्र लीजिए और उनके अभिभावकों को भी सूचना दीजिए उनके घर फोन कीजिए, मदन जोशी ने कहा लेकिन एमपी हिंदू इंटर कॉलेज की घोर लापरवाही है उन्होंने कहा मैं तो अब यहां तक कहता हूं कि एमपी हिंदू इंटर कॉलेज में हमें अपने बच्चे यहां नहीं भेजना चाहिए क्योंकि वह लोग जिहाद के शिकार हो रहे हैं, उन्होंने कहा कि यह दो नाबालिक बच्चियों कोच्चि कैसे में होटल में गई ना होटल संचालक ने उनकी आईडी ली, ना जांच की, जो कि यह ड्रेस में थी और उनको कमरा दे दिया गया ,उन्होंने कहा कि हुक्का बार तक इन बच्चों के हाथ में था, जिनको पुलिस ने हुक्का बार वगैरा सब सील कर दिया है।
मदन जोशी ने कहा कि लव जिहाद की बहुत बड़ी घटना यह आज रामनगर में हुई है और इससे पूर्व भी लव जिहाद की घटना रामनगर में हो चुकी है, उन्होंने कहां की हमारे माता-पिता को जागरूक होने की जरूरत है ,जब तक माता-पिता जागरूक नहीं होंगे तब तक लव जिहाद की घटनाएं होती रहेगी,मदन जोशी ने कहां की इसमें दो लड़कियां नाबालिक थी और एक मुस्लिम युवक ,एक युवक और है पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने होटल को सील कर दिया है और सीसीटीवी डीवीआर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी सुमित पांडे ने बताया कि दोनों छात्राएं नाबालिग हैं, इसलिए पूरे मामले की संवेदनशीलता के साथ जांच की जा रही है।
फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी है,

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

दुःखद खबर – यहाँ 60 साल की महिला को गुलदार ने बनाया निवाला

उत्तराखंड राज्य के जनपद पौड़ी गढ़वाल से सटे बमठी गांव में आज...

दुःखद खबर -यहाँ गुलदार ने महिला को बनाया निवाला

उत्तराखंड राज्य के नैनीताल भीमताल ब्लॉक के ज्योली गांव में गुलदार ने...

दर्दनाक हादसा: 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, तीन की मौत

उत्तराखंड रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा जहां सड़क हादसे में तीन लोगों की...