पिथौरागढ़ LSM कैंपस पिथौरागढ़ खेल मैदान में स्मृति शेष स्व प्रकाश पंत मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में आज के मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार में दर्जा मंत्री गणेश भंडारी का आयोजन मंडल के अध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता भूपेश पंत पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
मुख्य अतिथि द्बारा खैल मैदान में जा कर खिलाड़ीयों का परिचय कर ट्रास कर शुभारंभ किया व दोनों टीमों के खिलाड़ीयों कों शुभकामनाए दी।
भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय प्रकाश पंत के अनुज भूपेश पंत जी ने कहा कि हम सब के आदर्श प्रकाश पंत को याद करते हुए उन के पदचिन्हों पर चलकर एक उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए सामाजिक क्षेत्र हों या खेल के क्षेत्र में।
इस तरह के आयोजन से हमें उनके द्बारा बताये गये पदचिन्हों पर चलने की प्रेरणा देता है।
फाइनल मैच धामी -11, बिंदास बोय के मध्य खेला गया जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए बिंदास बोय की टीम ने 119 रन 10 ओवरों में बनाए।
दुसरी पारी में धामी -11 अंतिम ओवर में लक्ष्य को हासिल कर विजय प्राप्त की।
आयोजक मंडल के अध्यक्ष भूपेश पंत द्बारा विजेता टीम को 50000 की धनराशि का चेक व ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया व उपविजेता टीम को पूर्व जिला महामंत्री भाजपा राकेश देवलाल जी ने 25,000 का चेक व ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया।
मेच काफी रोमांचक मुकाबले में रहा वरिष्ठ भाजपा नेता श्री भूपेश पंत ने क्रिकेट टूर्नामेंट में आये सभी सम्मानित टीमों को प्रतिभाग करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया व आभार व्यक्त किया साथ ही सभी सम्मानित प्रत्रकार जनों व मुख अतिथियों व खेलप्रेमियों का आयोजन में सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
आज के कार्यक्रम के विशीषट अतिथि पूर्व जिला महामंत्री राकेश देवलाल जी, जिला मंत्री रघुवीर सिंह बिष्ट, पवन खड़ायत कविंद्र शाह जी जिला मिडिया प्रभारी, पूर्व प्रधानाचार्य भुवन उप्रेती, राष्ट्रीय खिलाड़ी मनोज वर्मा, हरिश धपोला , पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष हरिश रावत , युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक लोहिया वरिष्ठ पत्रकार खेल प्रेमी उपस्थित रहे।














Leave a comment