*पिथौरागढ़ में नशे के खिलाफ चला जागरूकता अभियान*
_पिथौरागढ़, Skill bizz Development Foundation के तत्वावधान में गांधी चौक पर नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान में युवाओं और कई सामाजिक संगठनों के सदस्य उपस्थित रहे।
संस्था के निदेशक दीपक तिवारी ने बताया कि आज से इस अभियान की शुरुआत की गई है। संस्था द्वारा प्रत्येक वार्ड, पूरे शहर तथा गांव-गांव जाकर नशे के खिलाफ व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
व्यापार संघ के अध्यक्ष तपन रावत ने संस्था के प्रयास की सराहना करते हुए पूर्ण समर्थन दिया और कहा कि जहां भी ऐसे अभियान चलेंगे, व्यापार संघ पूरा सहयोग करेगा।
नगर निगम के पार्षद प्रवीण उप्राड़ी ने भी संस्था को शुभकामनाएं दीं और कहा कि नगर निगम एवं सभी पार्षद हर संभव सहयोग करेंगे। उन्होंने आम नागरिकों से इस अभियान को सफल बनाने की अपील की।
कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन की तरह से नंदन सिंह अधिकारी युवा राहुल तिवारी, अमन लुंठी, शिवांश पंत, हिमांशु शर्मा, हिमांशु हरकोटिया समेत कई युवा व सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।














Leave a comment