उत्तराखंड
बागेश्वर के गरुड़ तहसील अंतर्गत गनीगांव-जखेड़ा मोटर मार्ग पर एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में चालक समेत चार लोग घायल हो गए।
सभी घायलों को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से जिला अस्पताल बागेश्वर पहुंचाया गया। दुर्घटना में घायल 19 वर्षीय कार्तिक नेगी की हालत गंभीर बनी हुई है।
उसके पैर, कमर और गर्दन में गंभीर चोटें आई हैं। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस के माध्यम से हायर सेंटर रेफर करने की तैयारी शुरू कर दी है।
अन्य तीन घायलों का जिला अस्पताल बागेश्वर में उपचार जारी है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।














Leave a comment