चंपावत जिले के लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत मानाढुंगा के खिलपिती में सोमवार दोपहर को अजीब वाकया सामने आया।
जहां आज सोमवार दोपहर को एक गुलदार खिलपिती निवासी द्वारिका सिंह की गौशाला में घुस गया और आराम से गौशाला में बंधी गाय भैंसों के साथ बैठ गया।
इस दौरान गुलदार आराम से बैठा रहा उसके द्वारा किसी भी मवेशी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा गया।
इस दौरान द्वारिका सिंह के परिजन मवेशियों को चारा डालने आए पर उनकी नजर भी गुलदार पर नहीं पड़ी गुलदार के द्वारा कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई।
उन्होंने बताया जब बाद में परिजनों के द्वारा मोबाइल की लाइट जलाई गई तब उन्हें गुलदार आराम से बैठा नजर आया।
अचानक से गुलदार पर नजर पड़ने से वह लोग हड़बड़ा गए।
इस दौरान गुलदार मौका देखकर गौशाला से भाग गया। यह घटना आज पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है
इस दौरान बड़ी तादाद में लोग गुलदार देखने पहुंच गए। जहां क्षेत्र में आए दिन गुलदार के हमलो के मामले सामने आए हैं। तो वहीं यहां गुलदार बिना कोई नुकसान पहुंचाए आराम से मवेशियों के साथ बैठा नजर आया ।
इस दौरान ग्रामीणों ने इसका वीडियो बना लिया














Leave a comment