Home उत्तराखंड दुःखद खबर – हल्द्वानी फ्लाईओवर पर मौत की टक्कर,स्कॉर्पियो-स्कूटी भिड़ंत में तीन युवकों की मौत
उत्तराखंड

दुःखद खबर – हल्द्वानी फ्लाईओवर पर मौत की टक्कर,स्कॉर्पियो-स्कूटी भिड़ंत में तीन युवकों की मौत

63

हल्द्वानी

– रात 10 बजे हुए भीषण हादसे में एक युवक गंभीर घायल, पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी

हल्द्वानी-लालकुआं मार्ग स्थित तीनपानी फ्लाईओवर शनिवार रात दर्दनाक सड़क हादसे का गवाह बन गया। स्कॉर्पियो और स्कूटी की भीषण टक्कर में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार स्कॉर्पियो (यूके 04 यू 7275) बरेली (उत्तर प्रदेश) से ज्योलीकोट की ओर जा रही थी, जबकि स्कूटी (यूके 06 एएल 3477) पर सवार युवक फ्लाईओवर पर थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में राहुल राजपूत पुत्र किशन पाल निवासी गोरापड़ाव हाथीखाल, शिवम पुत्र बाबूराम निवासी गोरापड़ाव हाथीखाल तथा अंशु आर्या पुत्र पंकज आर्या निवासी बिंदुखत्ता, लालकुआं की मौत हो गई वहीं आदि टम्टा पुत्र रविंद्र प्रसाद निवासी टाटा मोटर्स के पास, हल्द्वानी गंभीर रूप से घायल है और उसका उपचार सुशीला तिवारी अस्पताल में चल रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी सिटी अमित सैनी ने बताया कि डायल-112 पर हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एक घायल को स्थानीय लोगों ने पहले ही अस्पताल पहुंचा दिया था, जबकि अन्य घायलों को पुलिस ने अस्पताल भिजवाया। तीन युवकों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया है। शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जबकि स्कॉर्पियो चालक से पूछताछ कर दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने भी सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार फ्लाईओवर पर स्कॉर्पियो और स्कूटी की टक्कर से यह भीषण हादसा हुआ है। पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना के वास्तविक कारणों की विस्तृत जांच कर रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

250 ग्राम चरस के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार*

चम्पावत* *कोतवाली टनकपुर पुलिस को बड़ी सफलता – 250 ग्राम चरस के...

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित विभाग: जिलाधिकारी

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित...

पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत बनबसा पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक...

पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ ने निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर डी.एस. बसेड़ा का किया स्वागत

पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ के निवासी एवं सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल से...