Home उत्तराखंड नेक पहल – रक्षा बंधन के पूर्व पेड़ों पर राखी बांधकर विद्यार्थियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
उत्तराखंड

नेक पहल – रक्षा बंधन के पूर्व पेड़ों पर राखी बांधकर विद्यार्थियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

97

अभिलाषा एकेडमी डीडीहाट की अनूठी पहल, जैव विविधता और जल संरक्षण का दिया संदेश
डीडीहाट, पिथौरागढ़।
रक्षा बंधन की पूर्व संध्या पर अभिलाषा समिति के अंतर्गत संचालित अभिलाषा एकेडमी, डीडीहा में इस वर्ष भी जैव विविधता संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण एवं ‘पानी बचाओ’ अभियान को समर्पित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

विद्यालय के विद्यार्थियों ने पेड़-पौधों को राखी बांधकर प्रकृति के साथ भावनात्मक एवं पर्यावरणीय संबंध मजबूत करने का संदेश दिया तथा पेड़ों, जलस्रोतों और जैव विविधता की रक्षा का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पेड़ों को केवल प्राकृतिक संसाधन नहीं, बल्कि मानव जीवन के सहचर के रूप में समझते हुए उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

शिक्षकों ने बच्चों को बताया कि वृक्ष वायु, जल, मिट्टी और जैव विविधता के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

पर्व , त्योहारों को पर्यावरणीय चेतना से जोड़कर मनाने की यह पहल बच्चों में वैज्ञानिक सोच के साथ सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का माध्यम बनी।

वैज्ञानिक दृष्टिकोण से प्रकृति संरक्षण जरूरी – डॉ. किशोर कुमार पंत
अभिलाषा समिति के निदेशक एवं ‘वनाग्नि विहीन हिमालय अभियान’ के संयोजक डॉ. किशोर कुमार पंत ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल भावनात्मक विषय नहीं, बल्कि वैज्ञानिक और सामाजिक आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि “पेड़-पौधों को राखी बांधना प्रतीकात्मक पहल जरूर है, लेकिन इसका वास्तविक उद्देश्य बच्चों को प्रकृति के प्रति जिम्मेदार बनाना है।
जल, जंगल और जैव विविधता सुरक्षित रहेगी तभी आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित होगा।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि अभिलाषा एकेडमी में शिक्षा को केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित न रखते हुए विद्यार्थियों को प्रकृति, पर्यावरण और समाज से जोड़ने वाली गतिविधियों को निरंतर प्रोत्साहित किया जाता है।
इस अवसर पर चंचल सिंह, प्रबंधक, डॉ. अनिता जोशी, प्रधानाचार्या तथा पहल सिलाई एवं कौशल विकास केन्द्र की संयोजिका श्रीमती विमला देवी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
राखी का संदेश केवल भाई-बहन तक नहीं—प्रकृति तक भी
अभिलाषा एकेडमी की इस पहल ने रक्षा बंधन के पारंपरिक भाव को व्यापक सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए यह संदेश दिया कि प्रकृति भी हमारी जिम्मेदारी है। पेड़-पौधों की रक्षा, पानी की बचत और जैव विविधता का संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।
विद्यालय की यह पहल सीमांत क्षेत्र में पर्यावरणीय शिक्षा को व्यवहारिक गतिविधियों से जोड़ने की दिशा में एक सार्थक उदाहरण के रूप में सामने आई।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार...

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में एक दिवसीय शिविर प्राचार्या प्रो प्रेमलता कुमारी की अध्यक्षता एवं निर्देशन में आयोजित किया

संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायण नगर डीडीहाट (पिथौरागढ़) में राष्ट्रीय...

*संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में एक दिवसीय NSS शिविर एवं करियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित

पिथौरागढ़) संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में आज राष्ट्रीय...

31 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रुपए आंकी गई

उत्तराखंड नशे के कारोबार पर एक्शन लेते हुए टिहरी पुलिस ने चेकिंग...