पिथौरागढ़
*नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार*
*चौकी ऐचोली, कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने ग्राम बड़ावे में अवैध भांग की खेती नष्ट*
ड्रग फ्री देवभूमि मिशन के तहत जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में एसएचओ कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम उ0नि0 कमलेश चन्द्र जोशी, अपर उ0नि0 कुबेर सिंह, हे0 का0 भूपेन्द्र सिंह, हे0 का0 छत्तर सिंह, हे0 का0 दीप चन्द्र, का0 गौरव सिंह, का0 दिगम्बर सिंह व हाईवे पैट्रोल यूनिट की टीम द्वारा व्यापक अभियान चलाया गया।
टीम ने ग्राम बड़ाबे में लगभग 05-06 नाली भूमि में अवैध रूप से उगाई गई भांग की खेती को नष्ट किया। पुलिस द्वारा स्पष्ट संदेश दिया गया है कि जनपद में नशे की खेती, तस्करी एवं कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा। साथ ही पुलिस ने लोगों को नशे के दुष्परिणों की जानकारी देते हुए उनको अवैध भांग की खेती न करने हेतु जागरूक किया ।
*पिथौरागढ़ पुलिस की अपील:
अवैध भांग, चरस, स्मैक या अन्य मादक पदार्थों से संबंधित किसी भी सूचना की जानकारी तत्काल 1933 (मानस हैल्प लाईन) पर दें। आपकी पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
*”नशे की खेती होगी तबाह, नशा मुक्त होगा हमारा जनपद













Leave a comment