Home उत्तराखंड अवैध रूप से की जा रही भांग की खेती पर पुलिस की कार्रवाई, भांग की फसल नष्ट
उत्तराखंड

अवैध रूप से की जा रही भांग की खेती पर पुलिस की कार्रवाई, भांग की फसल नष्ट

28

पिथौरागढ़

अवैध रूप से की जा रही भांग की खेती पर पुलिस की कार्रवाई, भांग की फसल नष्ट

जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की खेती एवं नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में एसएचओ बेरीनाग श्री नरेश कुमार गंगवार मय टीम, एसएचओ गंगोलीहाट श्री कैलाश जोशी मय टीम तथा पुलिस लाइन पिथौरागढ़ से उपलब्ध पुलिस बल एवं अग्निशमन दल द्वारा संयुक्त रूप से ग्राम राममन्दिर, चाख बोरा, बानरी, बैठौली, बिरौली क्षेत्र में अवैध रूप से उगाई गई भांग की फसल के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।

संयुक्त पुलिस टीम द्वारा ग्रामों में कई नाली भूमि पर अवैध रूप से उगाई गई भांग की फसल को नष्ट किया गया। पुलिस द्वारा मौके पर भांग की खेती को पूरी तरह नष्ट करते हुए क्षेत्र में मादक पदार्थों की अवैध खेती के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का संदेश दिया गया।

जनपद पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि अवैध मादक पदार्थों की खेती, तस्करी अथवा बिक्री की सूचना तत्काल 1933 पर दें। नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

अवैध रूप से की जा रही भांग की खेती पर कोतवाली मुनस्यारी, फायर सर्विस व पुलिस लाईन की कार्रवाई

जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की खेती एवं नशे के...

पुलिस ने 30 नाली भांग की खेती का किया विनिष्टीकरण

चंपावत जनपद के लोहाघाट थानाध्यक्ष के नेतृत्व में चौकी बाराकोट थाना लोहाघाट...

घाट–पिथौरागढ़ मार्ग पर कल रात्रि टला बड़ा हादसा

पिथौरागढ़ पहाड़ी से अचानक आए पत्थर से बचने के प्रयास में वाहन...

कुलागाड़ में बैली ब्रिज के निर्माण कार्य का आज अपर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह ने स्थलीय निरीक्षण

पिथौरागढ़(धारचूला), धारचूला तहसील के अंतर्गत कुलागाड़ में बैली ब्रिज के निर्माण कार्य...