Home उत्तराखंड इंस्टाग्राम पर फर्जी ID बनाकर ₹7.38 लाख की साइबर ठगी करने वाला आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार
उत्तराखंड

इंस्टाग्राम पर फर्जी ID बनाकर ₹7.38 लाख की साइबर ठगी करने वाला आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार

207

पिथौरागढ़
साइबर अपराध के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पिथौरागढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर ₹7,38,881/- की साइबर ठगी के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस टीम ने मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया है।

दिनांक 16 जनवरी 2026 को वादी श्री विशाल भट्ट द्वारा कोतवाली पिथौरागढ़ में तहरीर दी गई थी कि इंस्टाग्राम एप पर फर्जी डीएलएफ आईडी बनाकर उनके साथ ₹7,38,881/- की धोखाधड़ी की गई है।

तहरीर के आधार पर कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 318 बीएनएस के तहत अभियुक्त अभिषेक तिवारी आदि के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया।

विवेचना के दौरान अभियुक्त अभिषेक तिवारी, निवासी ग्राम भड़रा, थाना अतरैला, जिला रीवा, मध्य प्रदेश की संलिप्तता प्रकाश में आई।

जांच में सामने आया कि अभियुक्त ने वादी से ठगी कर ₹4,50,000/- अपने फेडरल बैंक खाते में प्राप्त किए थे।
अभियुक्त विवेचना में सहयोग नहीं कर रहा था तथा माननीय न्यायालय में उपस्थित होने से बचने के लिए फरार चल रहा था।

इस पर माननीय न्यायालय द्वारा उसके विरुद्ध गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया गया था।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एसएचओ कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सर्विलांस सेल की सहायता से तकनीकी एवं मैनुअल इनपुट जुटाए और कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को मध्य प्रदेश के इंदौर-रीवा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

70 km ओपन महिला अल्ट्रा मैराथन में मनीषा नेगीप्रथम स्थान पर

*अल्ट्रा मैराथन 2.0 का परिणाम* *70 km ओपन महिला* प्रथम स्थान –...

बनबसा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 2,770 नशीले कैप्सूल व टैबलेट बरामद, तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट कार सीज

*जनपद चम्पावत* *ऑपरेशन प्रहार: बनबसा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 2,770 नशीले कैप्सूल...

15.61 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के...

114 ग्राम हेरोइन (स्मैक) के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार

*जनपद चम्पावत* *नशे की खेप पर चम्पावत पुलिस का सर्जिकल स्ट्राइक* *ऑपरेशन...