Home उत्तराखंड बनबसा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 2,770 नशीले कैप्सूल व टैबलेट बरामद, तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट कार सीज
उत्तराखंड

बनबसा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 2,770 नशीले कैप्सूल व टैबलेट बरामद, तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट कार सीज

20

*जनपद चम्पावत*

*ऑपरेशन प्रहार: बनबसा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 2,770 नशीले कैप्सूल व टैबलेट बरामद, तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट कार सीज*

*दवाइयों की आड़ में नशे का कारोबार करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कुमाऊँ क्षेत्र में नशीली दवाओं की सप्लाई किए जाने का खुलासा*

🔹 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी के ड्रग फ्री देवभूमि मिशन के तहत रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशन एवं श्रीमती निहारिका सेमवाल, क्षेत्राधिकारी टनकपुर के पर्यवेक्षण में जनपद में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी की रोकथाम हेतु लगातार कार्यवाही की जा रही है।

📌दिनांक 23.10.2026 को थाना बनबसा पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान चौकी धनुषपुल के पूर्वी छोर पर खटीमा की ओर से आ रही सफेद रंग की स्विफ्ट कार संख्या UK06BD5048 को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार में सवार चालक के कब्जे से एक लाल-सफेद बैग में रखे कुल 2,770 नशीले कैप्सूल एवं टैबलेट बरामद कर गिरफ्तार किया गया एवं तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट कार को सीज किया गया।

📌मामले की गंभीरता को देखते हुए सुश्री हर्षिता औषधि निरीक्षक चम्पावत द्वारा मौके पर बरामद दवाओं की तकनीकी जांच एवं पहचान की गयी। औषधि निरीक्षक की पुष्टि के आधार पर बरामद दवाओं में ट्रामाडोल आदि को एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत नियंत्रित श्रेणी में पाए जाने के संबंध में वैधानिक कार्यवाही की गई।

🔹 *बरामदगी का विस्तृत विवरण*
1. 1,680 कैप्सूल — Dicyclomine HCl, Tramadol HCl एवं Acetaminophen युक्त कैप्सूल।
2. 790 कैप्सूल — Pregabalin Capsules IP 300 mg।
3. 300 गोलियां — Tapentadol Tablets 100 mg (Tentadol-100)।
4. नकदी — ₹4,000
5. मोबाइल फोन 01 ओप्पो मोबाइल फोन।

*गिरफ्तार अभियुक्त*
1- विक्रम सिंह पुत्र पूरन लाल, निवासी ग्राम महोलिया, थाना बहेड़ी, जनपद बरेली, उत्तर प्रदेश उम्र 35 वर्ष

🔹 *पूछताछ*
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने स्वयं को डी. फार्मा धारक बताते हुए कुमाऊँ क्षेत्र में दवाइयों की आड़ में नशीली गोलियों की सप्लाई करने की बात बताई। आरोपी के अनुसार, उसने उक्त दवाइयां पीलीभीत निवासी एक डिस्ट्रीब्यूटर, मोहम्मद कामरान, से खरीदी थीं। पुलिस द्वारा दवाओं की खरीद-फरोख्त एवं संभावित सप्लाई नेटवर्क के संबंध में अग्रिम जांच की जा रही है।

*उक्त संबन्ध में थाना बनबसा में धारा 8/22/60 एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है* ।

🔹 *पुलिस टीम*
1. श्री विनय मित्तल, थानाध्यक्ष, थाना बनबसा।
2. उप निरीक्षक श्री दीवान सिंह बिष्ट।
3. अपर उप निरीक्षक श्री धीरेन्द्र सिंह बिष्ट।
4. कांस्टेबल 41 पंकज सजवान।
5. सुश्री हर्षिता, औषधि निरीक्षक, चम्पावत।

*चम्पावत पुलिस की अपील* : नशे के अवैध कारोबार, मादक पदार्थों की तस्करी अथवा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल 1933 व पुलिस को दें। सूचना देनें वाले व्यक्ति की पहचना पुर्णतः गोपनीय रखी जाती है। नशामुक्त समाज के निर्माण में पुलिस का सहयोग करें।

*चम्पावत पुलिस — नशे के विरुद्ध प्रहार, सुरक्षित समाज का संकल्प।*

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

70 km ओपन महिला अल्ट्रा मैराथन में मनीषा नेगीप्रथम स्थान पर

*अल्ट्रा मैराथन 2.0 का परिणाम* *70 km ओपन महिला* प्रथम स्थान –...

15.61 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के...

114 ग्राम हेरोइन (स्मैक) के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार

*जनपद चम्पावत* *नशे की खेप पर चम्पावत पुलिस का सर्जिकल स्ट्राइक* *ऑपरेशन...

डायल 112 पर झूठी सूचना देना पड़ा भारी, जाजरदेवल पुलिस ने किया ₹10,000 का चालान

पिथौरागढ़ दिनांक 21 अक्टूबर 2026 को जाजरदेवल के जम्बू गली निवासी नवीन...