पिथौरागढ़
हिमालय की महिलाओं पर केंद्रित ‘संघर्ष से सफलता’ पुस्तक का लोकार्पण
आवठगांव शिलिंग महोत्सव पहाड़ की महिलाओं के जीवन संघर्ष पर आधारित पुस्तक ‘संघर्ष से सफलता’ का लोकर्पण स्थानीय विधायक मयूख महर द्वारा किया गया। लेखिका लक्ष्मी वल्दिया की इस रचना के लोकर्पण के अवसर पर श्री महर ने कहा कि पुस्तक में पहाड़ की महिलाओं के संघर्ष को यथावत उल्लेखित किया गया है और इसके साथ ही पहाड़ की विलुप्त हो रही संस्कृति पर भी चिंता व्यक्त की गई है। जिससे लेखिका पहाड़ और लोक संस्कृति के प्रति प्रेम झलकता है।
इस अवसर पर उपस्थित डाॅ. तारा सिंह ने पुस्तक का संक्षिप्त परिचय देते हुए कहा कि जहां एक ओर हिमालय से विकास के नाम पर की जा रही छेड़-छाड़ से लक्ष्मी वल्दिया का मन को व्यथित किया है वहीं दूसरी ओर ग्रामीण परिवेश का सुन्दर वर्णन किया है। लेखिका ने पूर्व में गांवों में संयुक्त परिवार की परम्परा का उल्लेख किया है और आधुनिकता के नाम पर छिन्न-भिन्न हो रही परम्पराओं पर चिंता व्यक्त की है, जो लेखिका के संवेदनशील व्यक्तित्व का दर्शाती है।
समारोह में उपस्थित डाॅ. पीताम्बर अवस्थी ने कहा कि लक्ष्मी वल्दिया की अध्यतन प्रकाशित पुस्तक हिमालय की नारियों को नई शक्ति देगी. उन्होंने पुस्तक के बेहतर प्रकाशन के लिए प्रकाशक संस्था हिमाल प्रेस की प्रशंसा की।
इस अवसर पर दिनेश भट्ट, चिंतामणि जोशी, मल्लिकार्जुन स्कूल की निदेशक रचना जोशी, सुरभि सेवा समिति के उपाध्यक्ष तुलसीदत्त भट्ट, सचिव मोहन चन्द्र पाण्डेय, लेखिका की माता गंगा रावल, दीपा खाती, बिन्दु कोहली सहित अनेक कवि व साहित्यप्रेमी उपस्थित रहे। उन्होंने लेखिका को बधाई दी. संचालन जनार्दन उप्रेती ने किया।












Leave a comment