Home उत्तराखंड 205 नाली भांग की अवैध खेती हुई नष्ट
उत्तराखंड

205 नाली भांग की अवैध खेती हुई नष्ट

14

पिथौरागढ़

*नशे के विरुद्ध जिलाधिकारी का सख्त रुख, तस्करी और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश।*

*वर्ष 2026 में 205 नाली भांग की अवैध खेती हुई नष्ट, शराब पीकर वाहन चलाने वाले 313 लोगों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई।*

एनसीओआरडी की बैठक में नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने, सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने और युवाओं को नशे से दूर रखने पर जोर।

जिलाधिकारी आशीष भटगांई की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट में एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के अंतर्गत जिला स्तरीय एनसीओआरडी (NCORD) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद को नशामुक्त बनाने, नशीले पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा नशे की गिरफ्त में आ रहे युवाओं को इससे बाहर निकालने के लिए संचालित कार्यों की समीक्षा की गई।

बैठक में जानकारी दी गई कि वर्ष 2026 में जनपद में अवैध रूप से की जा रही 205 नाली भांग की खेती को नष्ट किया गया है। वहीं, शराब पीकर वाहन चलाने वाले 313 व्यक्तियों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई है।

जिलाधिकारी ने नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए कहा कि नशीले पदार्थों की तस्करी की पूरी चेन को ध्वस्त किया जाए। तस्करी के स्रोत से लेकर इसके वितरण और खरीद-फरोख्त में शामिल प्रत्येक स्तर पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जनपद में नशे के कारोबार को किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतते हुए नियमित सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नशीले पदार्थों की आवाजाही पर कड़ी निगरानी रखी जाए तथा संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाए।

उन्होंने स्कूल-कॉलेज परिसरों एवं उनके आसपास के क्षेत्रों में भी विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। कहा कि युवाओं को नशे से बचाने के लिए विद्यालय स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं तथा अभिभावकों के साथ नियमित बैठकें कर संवाद स्थापित किया जाए, ताकि शुरुआती स्तर पर ही नशे की प्रवृत्ति को रोका जा सके।

जिलाधिकारी ने नशामुक्ति अभियान को जन आंदोलन का स्वरूप देने पर जोर देते हुए प्रशासन, पुलिस, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण विभाग सहित सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने नशे के दुष्प्रभावों के प्रति व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने तथा सामाजिक संगठनों एवं आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा।

बैठक में अपर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक ने पिथौरागढ़ में आयोजित किया उद्यमी सम्मेलन

** *पिथौरागढ़, 30 अक्टूबर 2026।* उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक, क्षेत्रीय कार्यालय पिथौरागढ़ द्वारा...

दुःखद खबर – चमोली में हेलीकॉप्टर हादसा में छह लोगों के दर्दनाक मौत हो गई

चमोली हेलीकॉप्टर हादसा अपडेट चमोली में हेलीकॉप्टर हादसा में छह लोगों के...

पुलिस ने 448.5 ग्राम अवैध चरस के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार को गिरफ्तार

उत्तराखंड राज्य के चकराता (में पुलिस ने 448.5 ग्राम अवैध चरस के...

जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने गंगोलीहाट क्षेत्र का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार और कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश*

पिथौरागढ़ * *राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, तहसील, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, हाटकालिका मंदिर...