Home उत्तराखंड भारत के प्रथम महावीर चक्र विजेता अमर शहीद दीवान सिंह दानू की 79वीं पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि
उत्तराखंड

भारत के प्रथम महावीर चक्र विजेता अमर शहीद दीवान सिंह दानू की 79वीं पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि

12

पिथौरागढ़, भारत के प्रथम महावीर चक्र विजेता एवं सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के गौरव अमर शहीद दीवान सिंह दानू की 79वीं पुण्यतिथि पर आज उनके नाम से स्थापित शहीद के गृह क्षेत्र बिर्थी विद्यालय परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया
गया।

इस अवसर पर शहीद के पौत्र श्री तेज सिंह एवं श्री प्रह्लाद सिंह दानू ने दीप प्रज्वलित कर शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम में संगठन के क्षेत्र संयोजक सूबेदार किशन सिंह बृथ्वाल सहित नायब सूबेदार बिशन सिंह दुबड़िया, सूबेदार इंद्र सिंह, हवलदार गोकर्ण सिंह, हवलदार रमेश सिंह बृथ्वाल, ग्राम प्रधान कुंदन सिंह सहित विद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि विद्यालय का नामकरण अमर शहीद दीवान सिंह दानू के सम्मान में किया गया है। पूर्व सैनिक संगठन के विशेष प्रयासों से विद्यालय परिसर में उनकी प्रतिमा स्थापित करवाई गई थी। इसी पहल के तहत प्रतिवर्ष उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर उनके शौर्य, साहस और सर्वोच्च बलिदान को याद किया जाता है।

पूर्व सैनिक संगठन का निरंतर प्रयास रहा है कि देश के वीर शहीदों की गौरवगाथा केवल स्मृतियों तक सीमित न रहे, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बने। विशेषकर विद्यालयों में ऐसे आयोजन कर बच्चों को अपने क्षेत्र के वीर सपूतों के इतिहास, राष्ट्रप्रेम और बलिदान से परिचित कराना संगठन की कार्यपरंपरा और संकल्प का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी लोगों ने “शहीद दीवान सिंह दानू अमर रहें”, “पूर्व सैनिक संगठन जिंदाबाद” एवं “भारत माता की जय” के उद्घोष के साथ वीर सपूत को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

सिडकुल, हरिद्वार में होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़

हरिद्वार पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU)* को सूचना मिली थी...

भतीजे पर चाचा-चाची की हत्या का आरोप लगा

उत्तराखंड राज्य के बागेश्वर में डबल मर्डर से हड़कंप मचा हुआ है...

गौरव, एकता और यादों के संग धूमधाम से मनाया गया कुमाऊँ स्काउट्स का 45वाँ स्थापना दिवस*

पिथौरागढ़। भारतीय सेना की गौरवशाली परंपराओं, आपसी भाईचारे और सैनिक एकता की...