पिथौरागढ़ अध्यक्ष मजदूर यूनियन पिथौरागढ़ के माध्यम से आज दीपक कुमार
सहायक श्रम आयुक्त जनपद
पिथौरागढ़ को ज्ञापन देते हुए कहा
श्रम विभाग द्वारा जारी किये गये श्रमिक कार्डों में पात्र लाभार्थियों को न दिये जाने के सम्बन्ध में कथित अनियमितताओं की जाँच कराने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया है
जनपद पिथौरागढ़ में श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों के नाम जारी श्रमिक कार्डों को पात्र लाभार्थियों को न देकर धन सम्पन्न लोगों को कार्ड जारी किये जा रहे हैं। इन लोगों को श्रमिक कार्ड जारी हुए हैं जिसमें कई सेवा कर रहे व्यक्ति के परिवारजनों को श्रमिक कार्ड वितरित कर गरीबों का हक मारा जा रहा है जो कि एक घोर अनियमितता है।
इस दौरान उन्होंने एक ठेकेदार को बिना किसी जवाबदेही के मनमाने ढंग से रु. 200 का शुल्क लेकर तथाकथित ठेकेदार द्वारा फर्जी 90 दिन का प्रमाण पत्र देकर सरकारी योजनाओं को खुले आम व्यापारिक रूप में उपयोग किया जा रहा है जिसमें 42000 व्यक्तियों को इस संबंध में 90 दिन का फर्जी प्रमाण पत्र दिया गया है। जिसमें उक्त ठेकेदार द्वारा 84 हजार रुपये अर्जित किया गया है। विगत 4 वर्षों से मजदूरों के किट श्रम विभाग पिथौरागढ़ के गोदाम में पड़े हैं। अतः मामले की निष्पक्ष जाँच करने का कष्ट करेंगे।
वहीं उन्होंने कहा मनरेगा के अंतर्गत राज्य में प्रतिदिन की मजदूरी रुपया 300 निर्धारित की गई है। जो अत्यंत कम है इसे मजदूर यूनियन कम से कम 500 रुपये तक बढ़ाने की मांग करती है।
इस दौरान ज्ञापन देने वालों में राम चंद्र सिंह, हरि राम, मुनी लाल चौधरी, गुलाब चौधरी, रविंद्र मिस्त्री आदी लोग उपस्थित रहे?














Leave a comment