मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड सरकार द्वारा जनपद पिथौरागढ़ की अन्तर्राष्ट्रीय बॉक्सर निकिता चन्द को राज्य स्थापना दिवस पर प्रदेश की राजधानी देहरादून में उत्तराखण्ड गौरव सम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा।*
सामान्य प्रशासन विभाग, उत्तराखण्ड सरकार द्वारा सीमान्त जनपद की अन्तर्राष्ट्रीय महिला बॉक्सर को वर्ष 2026 के उत्तराखण्ड गौरव पुरस्कार हेतु चयनित किया गया है। निकिता चंद को यह सम्मान उनके खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए प्रदान किया जा रहा है।
यह पुरस्कार दिनॉंक 06 नवम्बर, 2026 को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर परेड ग्राउण्ड देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री , उत्तराखड सरकार के कर कमलों द्वारा प्रदान किया जायेगा।
निकिता चन्द अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी है तथा कई देश के लिये कई पदक जीत चुकी है। बीते 03 जुलाई से 15 जुलाई, 2026 तक इण्डोनेशिया के जकार्ता शहर में आयोजित हुई अण्डर-23 एशियन बॉक्ंिसग चैम्पियनशिप में 60 किग्रा0 भार वर्ग में देश के लिये रजत पदक जीता था। इनकी छोटी बहिन खुशी चन्द भी अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी है। दो बहिनें जनपद पिथौरागढ़ के बिजेन्द्र बॉक्ंिसग क्लब में प्रशिक्षक बिजेन्द्र मल्ल से बॉक्ंिसग खेल का प्रशिक्षण प्राप्त करती है।
जिला क्रीड़ा अधिकारी पिथौरागढ़ अनूप बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि सीमान्त जनपद की महिला बॉक्सर को उत्तराखण्ड गौरव पुरस्कार के लिये चुना जाना पिथौरागढ़ खेल जगत के लिये एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हैै। यह पुरस्कार ऐसे खिलाड़ियों को दिया जाता है, जिसके कारण राज्य का नाम रोशन/गौरवान्वित हुआ हो तथा खेल के क्षेत्र में राज्य स्तर, राष्ट्रीय स्तर एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का सम्मान बढ़ा हो। निकिता चंद को इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चयनित होना पिथौरागढ़ सहित पूरे उत्तराखण्ड के लिए गर्व का विषय है। इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है। यह सम्मान खेल के क्षेत्र में उनके योगदान और उपलब्धियों को एक नई पहचान देगा।
उत्तराखण्ड गौरव पुरस्कार के लिये चयनित होने पर जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट, समेत जनपद के सभी अधिकारियों, प्रशिक्षकों, खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाऐं दी है।














Leave a comment