Home उत्तराखंड 1 किलो चरस के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड

1 किलो चरस के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

1

उत्तराखंड राज्य के

ऋषिकेश में पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है

एसएसपी टिहरी श्वेता चौबे के निर्देशन में ‘ड्रग फ्री देवभूमि’ अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

थाना मुनि की रेती पुलिस और ANTF की संयुक्त टीम ने तपोवन बैरियर पर चेकिंग के दौरान 1 किलो चरस के साथ हिमाचल प्रदेश के तस्कर को गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान के मुताबिक चेकिंग के दौरान स्कूटी पर आ रहे संदिग्ध युवक अभिषेक निवासी कुल्लू की तलाशी ली गई, जिसके पास से यह चरस बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यह खेप शिमला के ‘गुलशन’ नामक व्यक्ति से लाया है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर स्कूटी सीज कर दी है तथा उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। सराहनीय कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में एसआई प्रवीन रावत, एसआई आशीष शर्मा व अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे जिन्हें पुलिस कप्तान ने शाबाशी दी है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

सिडकुल, हरिद्वार में होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़

हरिद्वार पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU)* को सूचना मिली थी...

भारत के प्रथम महावीर चक्र विजेता अमर शहीद दीवान सिंह दानू की 79वीं पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि

पिथौरागढ़, भारत के प्रथम महावीर चक्र विजेता एवं सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के...