Home उत्तराखंड पति को छोड़ दूसरे मर्द के साथ रह रही महिला को उतारा मौत के घाट- पुलिस ने किया खुलासा
उत्तराखंड

पति को छोड़ दूसरे मर्द के साथ रह रही महिला को उतारा मौत के घाट- पुलिस ने किया खुलासा

68

*जनपद पिथौरागढ़ पुलिस*

*24 घंटे के भीतर महिला हत्याकांड का पर्दाफाश, हत्यारोपी गिरफ्तार

*धारचूला पुलिस की त्वरित कार्रवाई, हत्या में प्रयुक्त डंडा सहित अहम साक्ष्य बरामद

दिनांक 06.11.2026 को प्रातः खोतिला पुल के पास एक महिला का शव मिलने की सूचना पर कोतवाली धारचूला पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची। मृतका की शिनाख्त मीनू लोहारी (उम्र 35 वर्ष) के रूप में हुई। शव पर चोटों के निशान पाए गए।
जांच के दौरान प्रकाश में आया कि मृतका करीब 3 वर्ष पूर्व अपने पति मोहन राम, निवासी नेपाल से अलग होकर देवराज नबियाल, निवासी खोतिला के साथ रह रही थी। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल एवं संदिग्ध के घर की गहन जांच की गई। फील्ड यूनिट टीम द्वारा देवराज नबियाल के घर का निरीक्षण करने पर बेड एवं फर्श पर खून के निशान पाए गए।
मृतका के पुत्र की तहरीर पर कोतवाली धारचूला में धारा 103(1)/238(1) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार
धारचूला पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए तकनीकी एवं मैनुअल इनपुट्स के आधार पर दिनांक 06.11.2026 की रात्रि को नामजद अभियुक्त देवराज नबियाल (उम्र 35 वर्ष), निवासी ग्राम खोतिला, धारचूला को एसएसबी कैंप के पीछे काली नदी के किनारे से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा, खून लगा शर्ट, जूते एवं मोबाइल फोन बरामद किए गए। गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

👮 *गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम*
1.      वरिष्ठ उ0नि0 श्री अम्बी राम आर्य
2.      उ0नि0 श्री रविन्द्र सिंह राणा
3.      का0 मनोज सिंह बिष्ट
4.      का0 संतोष कुमार

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

संयोजन ग्रामीण एकता मंच, अध्यक्ष अस्कोट विकास संघर्ष समिति के तरुण पाल द्वारा के नेतृत्व में जुलूस निकाला

पिथौरागढ़ संयोजन ग्रामीण एकता मंच, अध्यक्ष अस्कोट विकास संघर्ष समिति के तरुण...

भारतीय सेना की खड़गा कोर का आदि कैलाश अभियान*

पिथौरागढ़ आदि कैलाश, उत्तराखंड। भारतीय सेना की खड़गा कोर की पर्वतारोहण टीम...