Home उत्तराखंड पहाड़ों में हीरोइन सप्लायर पिथौरागढ़ पुलिस की गिरफ्त में
उत्तराखंड

पहाड़ों में हीरोइन सप्लायर पिथौरागढ़ पुलिस की गिरफ्त में

12

पिथौरागढ़ पुलिस
11 नवम्बर को
⚡ *स्मैक तस्करी के नेटवर्क पर पिथौरागढ़ पुलिस का करारा प्रहार*

*पहाड़ों में हीरोइन सप्लायर पिथौरागढ़ पुलिस की गिरफ्त में*

नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पिथौरागढ़ पुलिस लगातार नशा तस्करी के नेटवर्क को खंगाल रही है। इसी क्रम में फरवरी 2026 में SOG एवं चौकी घाट, कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घाट बैरियर पर चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को हेरोइन (स्मैक) के साथ गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ के दिशा-निर्देशों पर उक्त प्रकरण की गहन विवेचना एवं अभियुक्त से पूछताछ के दौरान पुलिस टीम पहाड़ों तक स्मैक की सप्लाई करने वाले मुख्य सप्लायर तक पहुँचने में सफल रही।

विवेचना में प्रकाश में आए हेरोइन सप्लायर बलविंदर सिंह निवासी नानकमत्ता, जनपद ऊधमसिंह नगर के विरुद्ध मुकदमे में धारा 29 NDPS Act की वृद्धि करते हुए कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस टीम ने नानकमत्ता से उसे गिरफ्तार कर लिया।

पिथौरागढ़ पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। नशा तस्करी की जड़ तक पहुँचकर पूरे नेटवर्क के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

*पुलिस टीम*
1. उ0नि0 चंदन सिंह बिष्ट
2. हे0का0 भूपेन्द्र सिंह

मीडिया सेल,
पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पिथौरागढ़

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

दुःखद खबर – माँ बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत

उत्तराखंड राज्य के अल्मोड़ा के धौलछीना से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे...

हल्दू गांव के भौरा तोक में अज्ञात कारणों के चलते दो घास के लुट्टे जलकर खाक

पिथौरागढ़ जनपद के नेपाल सीमा से सटे हल्दु ग्राम सभा के तोक...

राज्य स्थापना दिवस पर पिथौरागढ़ में विविध कार्यक्रम आयोजित, राज्य आंदोलनकारियों के त्याग एवं बलिदान को किया नमन

पिथौरागढ़ राज्य स्थापना दिवस पर पिथौरागढ़ में विविध कार्यक्रम आयोजित, राज्य आंदोलनकारियों...