Home उत्तराखंड कार और बाइक की भीषण भिड़ंत में दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत,
उत्तराखंड

कार और बाइक की भीषण भिड़ंत में दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत,

26

नैनीताल जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है,कालाढूंगी क्षेत्र में देर रात एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां कार और बाइक की आमने-सामने की भीषण टक्कर में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, हादसा इतना भयावह था कि दोनों मृतकों के शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई,जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर रात बाजपुर-बैलपड़ाव मोटर मार्ग पर आईआरबी प्रथम बटालियन के समीप यह भीषण सड़क दुर्घटना हुई,बताया जा रहा है कि कार और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई,टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला और उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे की सूचना मिलते ही बैलपड़ाव चौकी पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर उनकी शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए,बता दें कि अभी मृतकों की पहचान नहीं हो पाई थी, वहीं कार चालक की पहचान ऊधमसिंह नगर जिले के बाजपुर क्षेत्र के बन्नाखेड़ा निवासी व्यक्ति के रूप में हुई है।
बैलपड़ाव चौकी प्रभारी राजवीर सिंह नेगी ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 9 बजकर 15 मिनट पर सड़क हादसे की सूचना प्राप्त हुई थी,मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की तो कार और बाइक की भिड़ंत में दो बाइक सवारों की मौत होने की पुष्टि हुई। फिलहाल पुलिस मृतकों की पहचान करने के साथ ही हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।
वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजपुर-बैलपड़ाव मोटर मार्ग पर बाहरी राज्यों के वाहनों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है। इस मार्ग पर तेज रफ्तार से दौड़ते वाहन आए दिन दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं,पूर्व में भी यहां कई गंभीर सड़क हादसे हो चुके हैं, ऐसे में स्थानीय लोगों ने मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने और यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाने की जरूरत बताई है।
लगातार हो रहे हादसे एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार पर लगाम लगाने को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

मुख्यमंत्री ने किया ऐतिहासिक जौलजीबी मेले का शुभारंभ, 102.72 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की दी सौगात

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने किया ऐतिहासिक जौलजीबी मेले का शुभारंभ, 102.72 करोड़...

पहाड़ों में हीरोइन सप्लायर पिथौरागढ़ पुलिस की गिरफ्त में

पिथौरागढ़ पुलिस 11 नवम्बर को ⚡ *स्मैक तस्करी के नेटवर्क पर पिथौरागढ़...

दुःखद खबर – माँ बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत

उत्तराखंड राज्य के अल्मोड़ा के धौलछीना से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे...

हल्दू गांव के भौरा तोक में अज्ञात कारणों के चलते दो घास के लुट्टे जलकर खाक

पिथौरागढ़ जनपद के नेपाल सीमा से सटे हल्दु ग्राम सभा के तोक...