पिथौरागढ़ जनपद के नेपाल सीमा से लगे हल्दू ग्राम सभा में आज आशा कार्यकर्ता मंजू देवी व anm बबिता की मनमानी के चलते गर्भवती महिलाओं व 0 से 05 साल 05 से 10 साल के बच्चों का टीकाकरण नही हो पाया,
गांव के ग्राम प्रधान कल्यान सिंह के कहने पर आज anm द्वारा सौरियां प्राथमिक विद्यालय में बच्चों व गर्भवती महिलाओं को मिजल्स, DPT बूस्टर -1, बूस्टर-2 और TT का टीकाकरण होना था,
इस दौरान टीकाकरण की सूचना पर गांव के बच्चे व गर्भवती महिलाएं सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक सौरियां प्राथमिक स्कूल मे इंतजार करते रहे,
इस दौरान टीकाकरण की टीम न पहुंचने पर टीम से सम्पर्क किया गया तो हल्दु निवासी आशा कार्यकर्ता ने कहा टीकाकरण करने सौरियां नही आ सकते जिसे आवश्यकता है वह हल्दु आकर टिका लगाएं,
आपको बता दें की भौरा गांव से एक गर्भवती महिला, 04 बच्चों को टिका लगना था
जबकी सौरिया गांव से एक गर्भवती महिला सहित तीन बच्चों को टिका लगना था,
लेकिन लम्बे इंतजार के बाद सभी लोग अपने छोटे बच्चों को लेकर बिना टिका लगाये कड़कती धुप में अपने घर को वापस चले गये,
इधर ग्राम प्रधान कल्यान सिंह ने कहा टीकाकरण टीम को फिर से गांव मे आकर टीकाकरण करना होगा अन्यथा anm व आशा के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी,














Leave a comment