पिथौरागढ़
थाना मुनस्यारी में एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उनकी नाबालिग भतीजी गर्भवती है। सूचना को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए थाना मुनस्यारी में तत्काल अभियोग पंजीकृत कर जांच प्रारंभ की गई।
जांच के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि अभियुक्त प्रकाश सिंह निवासी समकोट, जनपद पिथौरागढ़ द्वारा नाबालिग पीड़िता को बहला-फुसलाकर अपने साथ पुणे (महाराष्ट्र) ले जाकर उसका लगातार शारीरिक शोषण किया गया, जिसके परिणामस्वरूप पीड़िता गर्भवती हो गई तथा उसने एक शिशु को जन्म दिया।
प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस द्वारा त्वरित एवं सख्त कार्रवाई करते हुए दिनांक 17.04.2026 को थानाध्यक्ष बलुवाकोट श्रीमती नीमा बोरा (विवेचक) एवं पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त प्रकाश सिंह (उम्र 22 वर्ष) को पिथौरागढ़ क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया।
➡️ अभियुक्त के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है














Leave a comment