Home उत्तराखंड अधिक पैसे कमाने का लालच देकर ठगी करने वाला अभियुक्त देहरादून से गिरफ्तार
उत्तराखंड

अधिक पैसे कमाने का लालच देकर ठगी करने वाला अभियुक्त देहरादून से गिरफ्तार

33

*जनपद चम्पावत*
🚨 *व्यापारियों को अधिक पैसे कमाने का लालच देकर ठगी करने वाला अभियुक्त देहरादून से गिरफ्ता* र 🚨
* रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक महोदया चम्पावत* के निर्देशानुसार जनपद में वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, श्री देवेन्द्र कप्रवाण, क्षेत्राधिकारी चम्पावत के पर्यवेक्षण एवं श्री ओम प्रकाश, थानाध्यक्ष लोहाघाट के नेतृत्व में दिनांक 09.09.2026 को थाना लोहाघाट पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए ठगी के मामले में वांछित अभियुक्त विनय भट्ट पुत्र श्री गिरीश चन्द्र भट्ट, निवासी देहराखास, देहरादून को देहरादून से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त द्वारा थाना लोहाघाट क्षेत्र में विभिन्न लोगों/व्यापारियों को अधिक पैसे कमाने का लालच देकर ठगी किए जाने के मामलों में माननीय न्यायालय द्वारा फौजदारी वाद संख्या 04/2025 एवं 66/2025 में गिरफ्तारी वारंट एवं धारा 82 सीआरपीसी के तहत आदेश जारी किए गए थे।
थाना लोहाघाट पुलिस द्वारा ठोस मुखबिर तंत्र एवं प्रभावी पुलिसिंग के माध्यम से अभियुक्त की तलाश कर उसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
👮 *पुलिस टीम*
▪️ उ0नि0 कुन्दन सिंह बोरा, थाना लोहाघाट
▪️ का0 संजय साहनी, थाना लोहाघाट
चम्पावत पुलिस — अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

अवैध रूप से की जा रही भांग की खेती पर कोतवाली मुनस्यारी, फायर सर्विस व पुलिस लाईन की कार्रवाई

जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की खेती एवं नशे के...

पुलिस ने 30 नाली भांग की खेती का किया विनिष्टीकरण

चंपावत जनपद के लोहाघाट थानाध्यक्ष के नेतृत्व में चौकी बाराकोट थाना लोहाघाट...

घाट–पिथौरागढ़ मार्ग पर कल रात्रि टला बड़ा हादसा

पिथौरागढ़ पहाड़ी से अचानक आए पत्थर से बचने के प्रयास में वाहन...

कुलागाड़ में बैली ब्रिज के निर्माण कार्य का आज अपर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह ने स्थलीय निरीक्षण

पिथौरागढ़(धारचूला), धारचूला तहसील के अंतर्गत कुलागाड़ में बैली ब्रिज के निर्माण कार्य...