Home उत्तराखंड घर में घुसकर खतरनाक मगरमच्छ ने मचाया तांडव – परिवार के लोगो ने दूसरे कमरे में छिपकर बचाई अपनी जान
उत्तराखंड

घर में घुसकर खतरनाक मगरमच्छ ने मचाया तांडव – परिवार के लोगो ने दूसरे कमरे में छिपकर बचाई अपनी जान

77

रुड़की के लक्सर कोतवाली क्षेत्र के खेड़ी कला गांव में रणवीर नाम के व्यक्ति के घर में घुसकर एक खतरनाक मगरमच्छ के द्वारा तांडव मचाया गया है। घर में मगरमच्छ को देखकर परिवार में हड़कंप मच गया। जिसके बाद मगरमच्छ की दहशत से परिवार के लोगों ने दूसरे कमरे में छिपकर अपनी जान बचाई है। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम के द्वारा मगरमच्छ को पकड़ने के लिए अभियान चलाया गया। लेकिन खतरनाक मगरमच्छ के द्वारा वन विभाग की टीम को भी काफी समय तक परेशान किया गया है। जिसके बाद वन विभाग की टीम के द्वारा खतरनाक मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया गया है।

बता दे की खेड़ी कला गांव निवासी रणवीर नाम के एक व्यक्ति के घर में आज सुबह अचानक की एक विशालकाय खतरनाक मगरमच्छ घुस गया। घर में हलचल की आवाज सुनकर परिवार के लोग जाग गए। जिन्होंने समय रहते खतरनाक मगरमच्छ को देख लिया। जिसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया। जिसके बाद मगरमच्छ के द्वारा घर में तांडव मचाया गया है। जिसके बाद परिवार के लोगों के द्वारा मगरमच्छ की दहशत से दूसरे कमरे में छिपकर अपनी जान बचाई गई है और वन विभाग को मगरमच्छ की सूचना दी गई है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद वन विभाग की टीम के द्वारा मगरमच्छ को पकड़ने के लिए अभियान चलाया गया है। हालांकि खतरनाक मगरमच्छ के द्वारा वन विभाग की टीम को भी काफी समय तक परेशान किया गया है। लेकिन वन विभाग की टीम के द्वारा कड़ी मेहनत से खतरनाक मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया गया है। जिसके बाद खतरनाक मगरमच्छ को वन विभाग की टीम के द्वारा सुरक्षित दूर गंगा नदी में छोड़ दिया गया है। वन विभाग के अधिकारी ने आज बातचीत में बताया की मगरमच्छ की लम्बाई करीब 10 फीट है जिसको पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

114 ग्राम हेरोइन (स्मैक) के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार

*जनपद चम्पावत* *नशे की खेप पर चम्पावत पुलिस का सर्जिकल स्ट्राइक* *ऑपरेशन...

डायल 112 पर झूठी सूचना देना पड़ा भारी, जाजरदेवल पुलिस ने किया ₹10,000 का चालान

पिथौरागढ़ दिनांक 21 अक्टूबर 2026 को जाजरदेवल के जम्बू गली निवासी नवीन...

इंस्टाग्राम पर फर्जी ID बनाकर ₹7.38 लाख की साइबर ठगी करने वाला आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार

पिथौरागढ़ साइबर अपराध के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पिथौरागढ़ पुलिस को बड़ी...

13 सूत्रीय मांगों को लेकर डीएम को दिया ज्ञापन

पिथौरागढ़ जनपद क अस्कोट विकास संघर्ष समिति के बैनर तले क्षेत्र के...