Home उत्तराखंड ऐंचोली–स्यूनी–तोली मोटर मार्ग की बदहाल स्थिति पर पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
उत्तराखंड

ऐंचोली–स्यूनी–तोली मोटर मार्ग की बदहाल स्थिति पर पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

78

पिथौरागढ़। पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष कोमल मेहता ने ऐंचोली–स्यूनी–तोली मोटर मार्ग की अत्यंत जर्जर स्थिति को लेकर जिलाधिकारी पिथौरागढ़ को ज्ञापन सौंपते हुए सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है।

ज्ञापन में कहा गया है कि ऐंचोली–स्यूनी–तोली मोटर मार्ग क्षेत्र के लगभग एक दर्जन गांवों को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों ग्रामीण, विद्यार्थी, कर्मचारी एवं अन्य लोग आवागमन करते हैं। साथ ही क्षेत्र के किसान फल, सब्जी तथा दुग्ध उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने के लिए इसी मार्ग पर निर्भर हैं।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के अंतर्गत निर्मित यह सड़क लंबे समय से बदहाल स्थिति में है। सड़क पर कई स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके हैं, सुरक्षा दीवारें क्षतिग्रस्त हो गई हैं तथा कई हिस्सों में सड़क धंसने लगी है। बरसात के मौसम में सड़क की स्थिति और अधिक खतरनाक हो जाती है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी हुई है।

कोमल मेहता ने कहा कि स्थानीय जनता द्वारा पूर्व में भी कई बार प्रशासन एवं संबंधित विभाग का ध्यान इस समस्या की ओर आकर्षित कराया गया, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। इससे क्षेत्रवासियों में भारी नाराजगी एवं चिंता व्याप्त है।

उन्होंने जिलाधिकारी से जनहित एवं जनसुरक्षा को देखते हुए संबंधित विभाग को तत्काल निर्देश जारी कर सड़क की मरम्मत, गड्ढों की भराई, क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवारों के पुनर्निर्माण तथा अन्य आवश्यक कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने की मांग की है।

कोमल मेहता ने कहा कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो क्षेत्र में किसी भी समय गंभीर दुर्घटना घटित हो सकती है, जिसकी समस्त जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

250 ग्राम चरस के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार*

चम्पावत* *कोतवाली टनकपुर पुलिस को बड़ी सफलता – 250 ग्राम चरस के...

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित विभाग: जिलाधिकारी

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित...

पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत बनबसा पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक...

पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ ने निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर डी.एस. बसेड़ा का किया स्वागत

पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ के निवासी एवं सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल से...