Home उत्तराखंड कारगिल युद्ध के जांबाज सूबेदार कुंदन सिंह शाही का निधन
उत्तराखंडसमाज

कारगिल युद्ध के जांबाज सूबेदार कुंदन सिंह शाही का निधन

356

पिथौरागढ़ -05 कुमाऊं रेजिमेंट के सेवानिवृत्त सूबेदार कुंदन सिंह शाही का बीती रात्रि 69 वर्ष की आयु में अपने पैतृक स्थान मल्ला भैंसकोट डीडीहाट में निधन हो गया।

कुंदन द्वारा जहां अपने सेवा काल में बेहतरीन सैन्य सेवा दी गई वहीं कारगिल जैसे महत्वपूर्ण युद्ध पर भाग लेते हुए दुश्मन को पीछे हटने पर मजबूर किया।

1975 से सेना की 5 कुमाऊं रेजीमेंट पर अपने 28 वर्ष के सैन्य सेवा काल में दिवंगत कुंदन साहब द्वारा जम्मू कश्मीर, असम, राजस्थान नागालैंड जैसे दुर्गम क्षेत्रों पर सैन्य सेवा दी गई तथा सेवानिवृत्ति के बाद सामाजिक गतिविधियों में भी लगातार सक्रिय रहे।



आज पूर्व सैनिक संगठन द्वारा उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत पूर्व सैनिक की अंतिम यात्रा पर सैन्य सम्मान के साथ विदा किया गया ,

संगठन के क्षेत्र संयोजक कैप्टन शेर सिंह शाही तथा सदस्यों के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तथा पुष्प चक्र अर्पित करते हुए अंतिम यात्रा निकाली गई।

पूर्व सैनिक संगठन द्वारा दिवंगत सैनिक के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए, परिवार को हर संभव सहायता की बात को कहा गया है।

आज श्रद्धांजलि कार्यक्रम पर नायब सूबेदार कुंदन सिंह शाही,अर्जुन सिंह शाही, पंकज सिंह शाही,खड़क सिंह राठौर,धन सिंह मेहता ,प्रेम सिंह मेहता सहित अन्य पूर्व सैनिक तथा आम जनमानस उपस्थित रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित विभाग: जिलाधिकारी

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित...

पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत बनबसा पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक...

पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ ने निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर डी.एस. बसेड़ा का किया स्वागत

पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ के निवासी एवं सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल से...

धारा 138 एनआई एक्ट के तहत न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में पुलिस की कार्रवाई

चेक बाउंस के मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त कोवताली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा...