Home उत्तराखंड कुसेरी-सिलोनी मोटर मार्ग के हॉटमिक्स डामरीकरण को शासन से मिली स्वीकृति,
उत्तराखंड

कुसेरी-सिलोनी मोटर मार्ग के हॉटमिक्स डामरीकरण को शासन से मिली स्वीकृति,

23

पिथौरागढ़,

*कुसेरी-सिलोनी मोटर मार्ग के हॉटमिक्स डामरीकरण को शासन से मिली स्वीकृति, क्षेत्रवासियों को मिलेगा लाभ*

*जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई ने संबंधित विभाग को शीघ्र कार्य प्रारंभ करने के दिए निर्देश*

जनपद के मूनाकोट विकासखंड अंतर्गत *कुसेरी से सिलोनी मोटर मार्ग* के सुधारीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है। मार्ग के हॉटमिक्स डामरीकरण कार्य के लिए शासन द्वारा राज्य योजना के तहत 199.17 लाख रुपये (एक करोड़ 99 लाख 17 हजार रुपये) के आगणन को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

लोक निर्माण विभाग, पिथौरागढ़ के प्रांतीय खंड के अंतर्गत आने वाले इस मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं हॉटमिक्स डामरीकरण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बेहतर सुविधा मिलेगी। सड़क की स्थिति में सुधार होने से स्थानीय ग्रामीणों को सुगम एवं सुरक्षित यातायात की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई ने कहा कि कुसेरी-सिलोनी मोटर मार्ग के सुधारीकरण से क्षेत्रीय जनता को लाभ मिलेगा तथा आवागमन और अधिक सुगम होगा। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वीकृति के उपरांत अग्रिम कार्यवाही में किसी भी प्रकार का विलंब न किया जाए। सभी आवश्यक प्रक्रियाएं समयबद्ध ढंग से पूर्ण करते हुए कार्य शीघ्र प्रारंभ करना सुनिश्चित करें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

सेल्फी के चक्कर में जान पर बन आई, देवदूत बन पहुंची पिथौरागढ़ पुलिस

पिथौरागढ़ कोतवाली जौलजीबी पुलिस व एसडीआरएफ द्वारा नदी में फंसे युवक को...

भीषण सड़क हादसा 12 लोगों की मौत अनेकों लोग घायल

उत्तराखंड अगस्त्यमुनि ब्लॉक के क्यूंजा घाटी में सोमवार रात करीब 9 बजे...

सन 62 युद्ध के शहीद नैन सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम

पिथौरागढ़ दिनांक 15 नवंबर 26 डीडीहाट ब्लॉक के ग्राम सभा नानपापो के...

मुख्यमंत्री ने किया ऐतिहासिक जौलजीबी मेले का शुभारंभ, 102.72 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की दी सौगात

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने किया ऐतिहासिक जौलजीबी मेले का शुभारंभ, 102.72 करोड़...