पिथौरागढ़ जनपद के देवीग्राम निवासी कुणाल जोशी पुत्र नवीन जोशी, माता सीता जोशी ने भारतीय वायुसेना में कमीशन प्राप्त कर फ्लाइंग ऑफिसर बने।
कुणाल के पिता भारतीय जीवन बीमा निगम में अभिकर्ता और एक निजी संस्थान में कार्यरत हैं,
इसके साथ ही उनकी माता ग्रहणी है।
आपको बता दें की कुणाल की प्रारंभिक शिक्षा ग्रीन वैली, माध्यमिक शिक्षा महर्षि और बीएससी स्नातक एल एस एम पीजी कॉलेज से हुई।
कुणाल जोशी के एक सामान्य परिवार से भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनने से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर हैं।














Leave a comment