Home उत्तराखंड खुले गन्दे व खतरनाक नाले को पाटकर ढककर सम्पर्क मार्ग बनाये जाने के सम्बन्ध में डीएम को दिया ज्ञापन
उत्तराखंड

खुले गन्दे व खतरनाक नाले को पाटकर ढककर सम्पर्क मार्ग बनाये जाने के सम्बन्ध में डीएम को दिया ज्ञापन

15

पिथौरागढ़ डीएम कार्यालय पहुँचकर आज नगर के लोगों ने बदहाल मार्ग को लेकर नाराजगी जताई है

आपको बता दें की नगर निगम पिथौरागढ़ क्षेत्रान्तर्गत वार्ड नं. 07 शिव विहार तथा वार्ड नं. 08 लुंठयूड़ा के बीचोंबीच एक खुला, गन्दा व खतरनाक नाला बहता है

जिसकी लम्बाई लगभग 350 मीटर है तथा चौड़ाई लगभग 07 फीट व गहराई 05 फीट है।

उक्त खुले नाले में शहर के आधे भाग सिल्थाम, लुंठयूड़ा, गंगा निवास, बैंक रोड से रई तक के कई गन्दे खुले नालों का पानी पूरे वेग के साथ आकर यहाँ रुक जाता है,

जिससे स्थानीय निवासियों को बहुत गम्भीर परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

उक्त समस्या के समाधान को लेकर 25 वर्षों से क्षेत्रवासी इस खुले नाले को ढककर सम्पर्क मार्ग बनाये जाने की मांग करते आये हैं,

दुर्भाग्य है की शासन-प्रशासन ने अभी तक उक्त समस्या को गम्भीरता पूर्वक नहीं लिया है।

जिसके चलते सभी क्षेत्रवासियों ने आज जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर डीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा दिया

गौरतलब है की उपरोक्त समस्याओं को लेकर क्षेत्र के लोगों द्वारा मुख्यमंत्री से 10 अगस्त 2026 को देहरादून में मिलकर समाधन करने की मांग की थी,

उसके बाद भी कोई समाधान नही हुआ है

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट पोस्ट

Related Articles

नाबालिक से दुष्कर्म मामले में न्यायालय ने अभियुक्त को सुनाई 20 साल की सजा, 40 हजार जुर्माना*

*सशक्त विवेचना एवं प्रभावी पैरवी फलस्वरूप न्याय सुनिश्चित* *नाबालिक से दुष्कर्म मामले...

देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत SNSGPG कॉलेज के छात्र सुजल ऐरी का IIM काशीपुर के EDP कार्यक्रम के लिए चयन

नारायण नगर, पिथौरागढ़। देवभूमि उद्यमिता योजना (DUY) के अंतर्गत संचालित उद्यमिता विकास...

908 ग्राम चरस बरामद; कथित सप्लायर के विरुद्ध भी मुकदमा दर्ज*

*जनपद चम्पावत* *ऑपरेशन प्रहार के तहत एसओजी का प्रहार, 908 ग्राम चरस...