Home उत्तराखंड *जनरल बी.सी. जोशी साहब की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा व बैठक आयोजित; जनपद में स्मारक निर्माण और दन्या स्मारक के संरक्षण की मांग
उत्तराखंड

*जनरल बी.सी. जोशी साहब की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा व बैठक आयोजित; जनपद में स्मारक निर्माण और दन्या स्मारक के संरक्षण की मांग

14

पिथौरागढ़: भारतीय सेना के सर्वोच्च शिखर तक पहुँचकर समूचे कुमाऊं और सीमांत जनपद पिथौरागढ़ को गौरवान्वित करने वाले पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन चंद्र जोशी साहब (PVSM, AVSM, ADC) की पुण्यतिथि के अवसर पर आज पूर्व सैनिक संगठन, पिथौरागढ़ द्वारा एक गरिमामय एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों ने एकत्र होकर उनके चित्र पर व संगठन के अध्यक्ष मयूख भट्ट जी द्वारा पुष्पचक्र अर्पित कर अपने प्रिय सेनानायक को नमन किया।
सभा में उपस्थित पूर्व सैनिकों व संगठन के मातृशक्ति द्वारा गर्व और भावुकता के साथ याद किया कि पिथौरागढ़ की मिट्टी से निकले एक साधारण से बालक ने अनुशासन, अदम्य साहस और दूरदर्शी नेतृत्व के बल पर भारतीय थलसेना की कमान संभाली। वक्ताओं ने कहा कि जनरल बी.सी. जोशी साहब केवल एक सैन्य अधिकारी ही नहीं थे, बल्कि सैनिकों के सच्चे अभिभावक और अपनी जन्मभूमि के प्रति गहरी संवेदना रखने वाले कर्मयोगी थे। उन्होंने अपने कार्यकाल के अंत तक देश और सेना की सेवा करते हुए सर्वोच्च निष्ठा का उदाहरण प्रस्तुत किया।

संगठन द्वारा कहा गया कि जनपद वासियों के लिए उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। पिथौरागढ़ में पर्यावरण बटालियन की स्थापना तथा उनके नाम पर स्थापित जनरल बी.सी. जोशी स्कूल आज हजारों-लाखों बच्चों के जीवन और भविष्य को संवारने का माध्यम बन रहा है। सीमांत क्षेत्र के पर्यावरण संरक्षण और युवा पीढ़ी की शिक्षा के प्रति उनकी यह दूरदृष्टि वास्तव में अनुकरणीय है।

श्रद्धांजलि सभा के दौरान पूर्व सैनिक संगठन द्वारा जनपद पिथौरागढ़ में भी जनरल बी.सी. जोशी साहब के एक भव्य स्मारक के निर्माण की मांग को प्रमुखता से रखा गया। साथ ही उनके गृह क्षेत्र दन्या में स्थित स्मृति स्मारक के उपेक्षित स्वरूप पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए उसके शीघ्र संरक्षण और समुचित देखरेख की बात कही गई।
श्रद्धांजलि सभा के उपरांत संगठन द्वारा आज प्रस्तावित बैठक का आयोजन भी किया गया। बैठक में भविष्य की रणनीति, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा अन्य महत्वपूर्ण संगठनात्मक कार्यों पर विस्तार से चर्चा हुई और उन पर ठोस रूप से कार्य करने का संकल्प लिया गया। इसके साथ ही संगठन की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सूबेदार मेजर घनश्याम जोशी साहब तथा कैप्टन सुंदर सिंह खड़ायत साहब का पूर्व सैनिक संगठन की कार्यकारिणी में स्वागत किया गया।
भारत मां की जय कारा तथा बीसी जोशी साहब साहब अमर रहे की जय घोष के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया जिस पर बड़ी संख्या पर पूर्व सैनिक और मातृशक्ति उपस्थिति रही कार्यक्रम का संचालन संगठन के उपाध्यक्ष रमेश सिंह महर साहब द्वारा किया गया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

सेल्फी के चक्कर में जान पर बन आई, देवदूत बन पहुंची पिथौरागढ़ पुलिस

पिथौरागढ़ कोतवाली जौलजीबी पुलिस व एसडीआरएफ द्वारा नदी में फंसे युवक को...

कुसेरी-सिलोनी मोटर मार्ग के हॉटमिक्स डामरीकरण को शासन से मिली स्वीकृति,

पिथौरागढ़, *कुसेरी-सिलोनी मोटर मार्ग के हॉटमिक्स डामरीकरण को शासन से मिली स्वीकृति,...

भीषण सड़क हादसा 12 लोगों की मौत अनेकों लोग घायल

उत्तराखंड अगस्त्यमुनि ब्लॉक के क्यूंजा घाटी में सोमवार रात करीब 9 बजे...