पिथौरागढ़
बंगाल सैपर्स वेटरन्स एसोसिएशन पिथौरागढ़ के पूर्व सैनिकों के द्वारा दिनांक 18 नवंबर 2026 को ऐंचोली निजी हॉल में बडे धूमधाम एवं हषोल्लास के साथ 246 वा कोर ऑफ़ इंजिनीर्स डे एवं बंगाल सैपर्स का 224 वां ग्रुप डे मनाया गया, वयोबृद्ध पूर्व सैनिक कै० चंचल सिंह बिष्ट कैप्टन पुरानचंद तिवारी पूर्व सैनिक होशियार सिंह धामी एवं पडित सुरेश पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं शहीदों को नमन कर बंगाल सैपर्स ग्रुप सांग के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया, आयोजन का सुभारम्भ अध्यक्ष राजेंद्र बल्लभ जोशी ने किया मंच का संचालन करते हुए सूबेदार मेजर दिवाकर बोहरा ने वीर सेनानियों के वीरता के किस्से बताये जिसमें मुख्य अतिथि अतिथिवयोबृद्ध कैप्टन बहादुर सिंह रावल उपस्थित रहे
‘कोर ऑफ इंजीनियर्स’ (Corps of Engineers) भारतीय सेना के सबसे पुराने और गौरवशाली अंगों में से एक जिसका आज 246वां स्थापना दिवस माने जा रहा है इस का इतिहास सन् 1780 से शुरू होता है, जब मद्रास प्रेसीडेंसी में पहली पायनियर कंपनियों की स्थापना हुई थी। बाद में नवंबर 1932 को मद्रास, बंगाल और बॉम्बे सैपर्स (Sappers) का विलय कर इसे आधुनिक स्वरूप दिया गया। हमारे वीर ‘सैपर्स’ अपने आदर्श वाक्य ‘सर्वत्र’ (अर्थात हर जगह) को हर पल सार्थक करते हैं। चाहे युद्ध के मैदान में दुश्मन के रास्ते में बाधाएं खड़ी करना और अपनी सेना के लिए पुल व रास्ते बनाना हो, या शांतिकाल में सीमा सड़क संगठन (BRO) और मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज (MES) के माध्यम से दुर्गम पहाड़ों व बर्फीले इलाकों में देश की आधारभूत संरचना को मजबूत करना हो, कोर ऑफ इंजीनियर्स हमेशा सबसे आगे रहता है। प्राकृतिक आपदाओं के समय राहत और बचाव कार्यों में भी इनका योगदान अतुलनीय है। आज के आधुनिक युग में भी हमारे सैपर्स तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में भी इस कोर के जवानों ने अपनी अद्भुत प्रतिभा और अनुशासन से देश का नाम रोशन किया है।
साथ ही बंगाल सैपर्स का इतिहास गौरवशाली रहा है जिसकी स्थापना सन् 1803 में कैप्टन टी. वुड द्वारा कानपुर में “बंगाल पायनियर्स” के नाम से की गई थी। सन् 1808 में कंपनी ऑफ माइनर्स को इसमें मिलाया गया। इसके बाद सन् 1819 में इसका नाम बदलकर “बंगाल सैपर्स एंड माइनर्स रखा गया। सन् 1853 में रेजीमेंट का मुख्यालय रुड़की छावनी में स्थानांतरित किया गया, जो आज भी इस रेजीमेंट का मुख्य केंद्र है। सैन्य सुधारों के अंतर्गत लॉर्ड किचनर ने सन् 1903 में इसका नाम बदलकर “प्रथम सैपर्स एंड माइनर्स” कर दिया। भारत की स्वतंत्रता के पश्चात् सन् 1947 में यह रेजीमेंट भारतीय सेना की इंजीनियर कोर का हिस्सा बन गई। रुड़की आज भी भारतीय सेना की एक प्रमुख प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्था के रूप में प्रसिद्ध है। सन् 1989 में तत्कालीन भारत के राष्ट्रपति श्री आर. वेंकटरमण ने रुड़की में आयोजित समारोह में बंगाल इंजीनियर ग्रुप को रेजीमेंट कलर्स प्रदान किए — जो इस रेजीमेंट की वीरता और गौरव का प्रतीक है। बंगाल इन्जिनियर ग्रुप, भारतीय सेना का बहुत ही महत्वपूर्ण अंग है, देश की सुरक्षा के साथ साथ हमारे देश को अनेकों खेलो के क्षेत्र में भी अनेको पदक दिलाये है, देश में किसी प्रकार की आपदा हो या युद्ध हर क्षेत्र में बंगाल इन्जिनियर ग्रुप आगे रहा है,
आयोजन में विभिन्न युद्धों में प्रतिभाग किये वयोबृद्ध बंगाल सैपर्स कैप्टन मिलाप सिंह बिष्ट, कैप्टन जगत चंद शाही, सूबेदार गिरधर सिंह, कैप्टन महेश चंद भाई कैप्टन सुंदर सिंह खाद्य कैप्टन प्रकाश कांडपाल गोविंद बल्लभ पंत श्याम विश्वकर्मा दीवानी चंचाई आनंद सिंह बिष्ट एवं अंतरास्ट्रीय मुक्केबाज कल्याण वल्दिया को सम्मानित किया














Leave a comment