जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की खेती एवं नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक 13.09.2026 को थानाध्यक्ष मुनस्यारी श्री अनिल आर्या के नेतृत्व में, कोतवाली मुनस्यारी, पुलिस लाइन पिथौरागढ़ से उपलब्ध पुलिस बल एवं अग्निशमन दल द्वारा संयुक्त रूप से ग्राम बर्निया, घटधार, सेला चीतल, कवाधार, धापा, हरकोट क्षेत्र में अवैध रूप से उगाई गई भांग की फसल के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।
संयुक्त पुलिस टीम द्वारा उक्त ग्रामों में लगभग 15 नाली भूमि पर अवैध रूप से उगाई गई भांग की फसल को नष्ट किया गया। पुलिस द्वारा मौके पर भांग की खेती को पूरी तरह नष्ट करते हुए क्षेत्र में मादक पदार्थों की अवैध खेती के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का संदेश दिया गया।
जनपद पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि अवैध मादक पदार्थों की खेती, तस्करी अथवा बिक्री की सूचना तत्काल 1933 पर दें। नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।














Leave a comment