उत्तराखंड राज्य के रुड़की की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में गोदावरी होटल के पास बीती देर रात एक कार और एक रोडवेज बस की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। 
टक्कर इतनी जबरदस्त थी की कार और बस दोनों में भयंकर आग लग गई। 
आग लगने के बाद बस और कार में सवार लोगों ने किसी तरह कूद कर अपनी जान बचाई है।
सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया है। लेकिन तब तक कार और बस 90% जलकर रात हो चुकी थी। 
बता दे की रविवार की देर रात रोडवेज की एक बस दिल्ली की ओर जा रही थी। जबकि दिल्ली की ओर से एक कार रुड़की की ओर आ रही थी। 
गोदावरी होटल के पास पहुंचने पर बस और कार की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। 
जिस कारण कार और बस में भयंकर आग लग गई।














Leave a comment