Home उत्तराखंड नाबालिग से दुष्कर्म कर वीडियो वायरल मामले में मुख्य आरोपी फरमान व तीन अन्य गिरफ्तार
उत्तराखंडसमाज

नाबालिग से दुष्कर्म कर वीडियो वायरल मामले में मुख्य आरोपी फरमान व तीन अन्य गिरफ्तार

171

उत्तराखंड – रामनगर पुलिस ने नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म कर उसका वीडियो वायरल करने के सनसनीखेज मामले में बड़ी कार्रवाई की है,

पुलिस ने इस प्रकरण में फरार चल रहे मुख्य आरोपी फरमान समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

कोतवाल सुशील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ दिन पूर्व रामनगर क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा के साथ जबरन दुष्कर्म करने और उसकी अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया था,

पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने इस प्रकरण में चार आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम (POCSO Act) और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था.

उन्होंने बताया कि मामले में पुलिस एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी,

वहीं शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी फरमान, तथा उसके दो साथियों जीशान और शोएब, तीनों निवासी रामनगर के ग्राम चिलकिया को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी,आखिरकार शनिवार को उन्हें मुखबिर की सटीक सूचना पर गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों को आज न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की गई है।

कोतवाल ने कहा कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर जांच की जा रही है, उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में अन्य महत्वपूर्ण जानकारी भी सामने आई है,

जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक या अश्लील सामग्री सोशल मीडिया पर साझा न करें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

नाबालिग को बहला-फुसलाकर शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पिथौरागढ़ थाना मुनस्यारी में एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उनकी...

पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना आज 61वें दिन भी जारी

उत्तराखंड – जनपद में पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना...

पिथौरागढ़ में अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण, नियमों के पालन के दिए निर्देश

पिथौरागढ़, 17 अप्रैल 2026 — मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस एस नबियाल...