पिथौरागढ़ – नारायण नगर,
संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर द्वारा *‘नमामि गंगे’* अभियान के अंतर्गत *हाट गांव स्थित नेत्र गंगा* तट पर एक भव्य एवं प्रेरणादायी स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।
इस अभियान ने न केवल पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया, बल्कि स्थानीय लोगों में भी स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संचार किया।
कार्यक्रम की *अध्यक्षता* महाविद्यालय की *प्राचार्या प्रोफेसर डॉ. प्रेमलता कुमारी* ने की। उनके नेतृत्व में छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक नदी तट की सफाई करते हुए “स्वच्छ गंगा–स्वस्थ भारत” का संदेश जन-जन तक पहुँचाया।
इस कार्यक्रम का सफल *निर्देशन ‘नमामि गंगे’ के नोडल अधिकारी डॉ. दिनेश कोहली* द्वारा किया गया। उनके कुशल मार्गदर्शन में पूरे अभियान का संचालन सुव्यवस्थित एवं प्रभावी रहा।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। सभी ने मिलकर नेत्र गंगा के तट से कूड़ा-कचरा हटाकर स्वच्छता का एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं गंगा स्वच्छता के महत्व पर भी विचार साझा किए गए।
अंत में नोडल अधिकारी *डॉ. दिनेश कोहली* ने समस्त प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार के कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।
महाविद्यालय प्रशासन ने यह स्पष्ट किया कि प्राचार्या के मार्गदर्शन एवं सहयोग से इस प्रकार के सामाजिक एवं जागरूकता कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की भावना जन-जन तक पहुँचती रहे।
यह अभियान न केवल एक सफाई कार्यक्रम था, बल्कि एक जनआंदोलन की ओर बढ़ता सशक्त कदम साबित हुआ।*














Leave a comment