पिथौरागढ़।
130 पर्यावरण बटालियन के विस्थापन के विरोध में पूर्व सैनिक संगठन का धरना आज नौवें दिन भी पूरे जोश और दृढ़ संकल्प के साथ जारी रहा। आंदोलन को लगातार व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है और आज विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक तथा जनप्रतिनिधि संगठनों ने धरना स्थल पर पहुंचकर अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त किया।
जिला स्थापना दिवस के अवसर पर संगठन के वक्ताओं ने स्पष्ट कहा कि यह संघर्ष केवल एक बटालियन का नहीं, बल्कि पूरे सीमांत जनपद के अस्तित्व, सुरक्षा और भविष्य का प्रश्न है। संगठन ने दो टूक शब्दों में कहा कि जिले के हितों की रक्षा के लिए पूर्व सैनिक हर स्तर तक संघर्ष करने को तैयार हैं। यह आंदोलन अब जनआंदोलन का रूप ले रहा है और आने वाले समय में इसे और अधिक व्यापक बनाया जाएगा।
धरने को समर्थन देने हेतु आज
सीनियर सिटीजन संघ के अध्यक्ष डी.एन. भट्ट,जिला अध्यक्ष, उद्योग व्यापार मंडल पिथौरागढ़, जनक जोशी,अध्यक्ष, नगर उद्योग व्यापार मंडल पिथौरागढ़, तपन रावत,प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल, पवन कुमार जोशी,भास्करानंद जोशी,बी.एस. महर,जी.बी. उपाध्याय,दवा प्रतिनिधि संघ के अध्यक्ष भुवन पांडे,पूर्व सभासद गिरीश भट्ट,राजेंद्र भट्ट,बिमला देवी,लक्ष्मण थापा,आनंद सिंह,खड़क सिंह,श्याम गिरी
सहित दर्जनों गणमान्य नागरिक एवं पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।
धरना स्थल पर व्यापक चर्चा के दौरान आंदोलन को गांव-गांव तक पहुंचाने की रणनीति पर भी विचार किया गया। निर्णय लिया गया कि अन्य संगठनों, समितियों एवं सामाजिक समूहों को भी इस मुहिम से जोड़ा जाएगा ताकि सरकार तक जनभावनाओं की स्पष्ट और सशक्त आवाज पहुंच सके।
वही इस आंदोलन को लेकर जन चेतना अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने हुए सु में दिवाकर सिंह साहब के नेतृत्व में आज मजिरकाढ़ा गांव में एक जन चेतना कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें 130 पर्यावरण बटालियन की आवश्यकता को ग्रामीण तक पहुंचाया गया ग्राम वासियों द्वारा इस अभियान पर पूर्ण समर्थन की बात को कहा गया है।संगठन द्वारा बताया गया कि यह अभियान लगातार आंदोलन के साथ जारी रहेगा।
पूर्व सैनिक संगठन ने स्पष्ट किया कि जब तक 130 पर्यावरण बटालियन के विस्थापन का आदेश निरस्त नहीं किया जाता, तब तक यह संघर्ष निरंतर जारी रहेगा। संगठन ने सभी आमजन, व्यापार मंडल, युवा शक्ति और मातृशक्ति से इस जनहित के आंदोलन में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने का आह्वान किया।
“सीमांत बचाओ – पर्यावरण बचाओ”
संघर्ष जारी रहेगा।














Leave a comment