उत्तराखंड राज्य के सितारगंज मे सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल है। तीनों युवक बाईक से सितारगंज से बिष्टि रोड होते हुए मझोला जा रहे थे। बिष्टि रोड स्थित मजार के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी जिससे दो युवकों की मौके पर मौत हो गई,
तीसरा युवक चटक के अलग गिरा जिससे वह घायल हों गया। इसके बाद घायल व्यक्ति द्वारा परिजनों को सूचना दी गई जिसके बाद तीनो युवकों को लेकर परिजन सरकारी अस्पताल पहुचे।मृतकों की पहचान मोनिस खान पुत्र हनीफ खान निवासी बीथा अकबर,उम्र 22 वर्ष दूसरा साहिल अंसारी पुत्र मोहम्मद यासीन निवासी उपरोक्त उम्र 21 वर्ष बीएससी के छात्र के रूप में हुई तथा घायल व्यक्ति की पहचान जुनैद पुत्र मेजर खान निवासी उपरोक्त के रूप में हुई।
सूचना मिलते ही मौके पर वरिष्ठ उप निरीक्षक जावेद मलिक,उप निरीक्षक कैलाश देव चौकी प्रभारी दीपक कौशिक मय पुलिस फोर्स के उप चिकित्सालय पहुंचे। घटनास्थल पर ही मोनिस खान और साहिल अंसारी की मृत्यु हो गई थी, चौकी प्रभारी दीपक कौशिक मय फोर्स के साथ घटनास्थल पहुंचे पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है उधर परिजनों और ग्रामीणों का देर रात तक अस्पताल में जमा बड़ा लग गया,













Leave a comment