Home उत्तराखंड स्मैक) की सप्लाई चेन ध्वस्त करने में जुटी पिथौरागढ़ पुलिस
उत्तराखंड

स्मैक) की सप्लाई चेन ध्वस्त करने में जुटी पिथौरागढ़ पुलिस

2

*जनपद पिथौरागढ़ पुलिस

*सीमान्त में हेरोइन (स्मैक) की सप्लाई चेन ध्वस्त करने में जुटी पिथौरागढ़ पुलिस*

*हेरोइन तस्करी के मामले में सप्लायर तक पहुँची कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस, अभियुक्त को उधमसिंहनगर से किया गिरफ्तार*

जनपद को नशामुक्त बनाने एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस एवं एसओजी टीम द्वारा पूर्व में हेरोइन तस्करी के मामले में गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ एवं विवेचना के दौरान सप्लाई चेन से जुड़े मुख्य सप्लायर तक पहुँचने में सफलता हासिल की गई है।

दिनांक 18 सितम्बर 2026 को कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस एवं एसओजी टीम द्वारा घाट बैरियर पर चेकिंग के दौरान हेरोइन के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

उक्त मामले की विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ करने के साथ ही तकनीकी एवं मैनुअल इनपुट्स के आधार पर हेरोइन सप्लायर की तलाश की गई। जांच में अभियुक्त मंजीत सिंह निवासी ग्राम उकरौली, थाना सितारगंज, जनपद ऊधमसिंहनगर की संलिप्तता प्रकाश में आई।

*सप्लायर को घर पर दबिश देकर किया गिरफ्तार-*
एसएचओ कोतवाली श्री ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में चौकी प्रभारी ऐंचोली उ0नि0 कमलेश चन्द्र जोशी मय पुलिस टीम द्वारा कड़ी मेहनत एवं सुरागरसी-पतारसी करते हुए ऊधमसिंहनगर स्थित अभियुक्त के घर पर दबिश दी गई तथा अभियुक्त मंजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया। उक्त मुकदमे में अभियुक्त के विरुद्ध धारा 29 एनडीपीएस एक्ट की बढ़ोतरी की गई है।

*पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 कमलेश चन्द्र जोशी, चौकी प्रभारी ऐंचोली।
2. हे0का0 खीम सिंह।
3. का0 नवीन्द्र प्रसाद।

मीडिया सैल, पिथौरागढ़ पुलिस

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता हेतु महाविद्यालय में फिल्म प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित

नारायण नगर, 23 नवंबर 2026। संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण...

भारत-नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों को मिली बड़ी सौगात, पिथौरागढ़ छारछुम मोटर पुल का हुआ शुभारंभ।*

पिथौरागढ़, *भारत-नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों को मिली बड़ी सौगात, छारछुम मोटर पुल...

दुःखद खबर सड़क हादसे में दो की मौत

उत्तराखंड राज्य के सितारगंज मे सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौके...