Home उत्तराखंड मथ्यागांव में 200 मीटर गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, दो की मौत
उत्तराखंड

मथ्यागांव में 200 मीटर गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, दो की मौत

59

उत्तराखंड

ऊखीमठ । छेनागाड़-मथ्यागांव मोटर मार्ग पर मंगलवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मथ्यागांव के समीप एक यूटिलिटी वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही DDRF और SDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं और खाई में उतरकर राहत एवं बचाव अभियान चलाया।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 8:20 बजे यूटिलिटी वाहन छेनागाड़ से करीब दो किलोमीटर ऊपर मथ्यागांव के पास पहुंचा था। इसी दौरान चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और वाहन सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस और जिला आपदा नियंत्रण कक्ष को जानकारी दी।

सूचना पर DDRF और SDRF की टीमें तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुईं। दुर्गम और पथरीले पहाड़ी क्षेत्र में करीब 200 मीटर गहरी खाई में उतरकर रेस्क्यू टीमों ने वाहन तक पहुंच बनाई। कड़ी मशक्कत के बाद तीनों वाहन सवारों को खाई से बाहर निकाला गया।

रेस्क्यू के दौरान मोहन सिंह (65) पुत्र भाग सिंह और विनोद सिंह (42) पुत्र दरमान सिंह मृत मिले। वहीं रोहित (26) पुत्र जगत सिंह गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। रेस्क्यू टीम ने घायल को प्राथमिक सहायता देने के बाद उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने दोनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जांच की जा रही है। घटना के बाद मथ्यागांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

अवैध रूप से की जा रही भांग की खेती पर कोतवाली मुनस्यारी, फायर सर्विस व पुलिस लाईन की कार्रवाई

जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की खेती एवं नशे के...

पुलिस ने 30 नाली भांग की खेती का किया विनिष्टीकरण

चंपावत जनपद के लोहाघाट थानाध्यक्ष के नेतृत्व में चौकी बाराकोट थाना लोहाघाट...

घाट–पिथौरागढ़ मार्ग पर कल रात्रि टला बड़ा हादसा

पिथौरागढ़ पहाड़ी से अचानक आए पत्थर से बचने के प्रयास में वाहन...

कुलागाड़ में बैली ब्रिज के निर्माण कार्य का आज अपर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह ने स्थलीय निरीक्षण

पिथौरागढ़(धारचूला), धारचूला तहसील के अंतर्गत कुलागाड़ में बैली ब्रिज के निर्माण कार्य...