Home उत्तराखंड रंगीलो कुमाऊं मेरो, छबीलो गढ़वाल की धुन तथा उत्तराखंड निर्माण में पूर्व सैनिकों की भूमिका की परिचर्चा के साथ बहुआयामी आयोजन का सफल आयोजन
उत्तराखंडसमाज

रंगीलो कुमाऊं मेरो, छबीलो गढ़वाल की धुन तथा उत्तराखंड निर्माण में पूर्व सैनिकों की भूमिका की परिचर्चा के साथ बहुआयामी आयोजन का सफल आयोजन

132

पिथौरागढ़ जनपद मुख्यालय पर पूर्व सैनिक संगठन द्वारा आज राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष में एक बहुआयामी समारोह का सफल आयोजन किया गया जिस पर बड़ी संख्या में मातृशक्ति और पूर्व सैनिकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

आज प्रातः पूर्व सैनिक संगठन सम्मान स्थल पर आयोजित कार्यक्रम पर संगठन के धर्मगुरु नवीन गुरुरानी साहब द्वारा मंत्रोपचार के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, जहां पर उत्तराखंड के जन्म दिवस पर केक काटकर आयोजन को शुभारंभ किया गया, जिस पर समग्र उत्तराखंड की परिचर्चा पर पूर्व सैनिकों द्वारा बातों को रखा गया तथा संगठन अध्यक्ष मयूख भट्ट के द्वारा उत्तराखंड पर मूल निवास और भू कानून को लागू करने तथा बेहतर समाज के निर्माण में पूर्व सैनिकों द्वारा भी अपनी सहभागिता निभाने पर जोर दिया गया जिस पर भविष्य में अनेक कार्यक्रमों को जनपद पर आयोजन करने हेतु स्वीकृति प्रदान की गई जिन से बच्चों,युवाओं और वृद्ध जनों को लाभ दिया जा सके। संगठन द्वारा एक मेडिकल कैंप को भी जल्द ही जनपद पर आयोजित करने हेतु स्वीकृति प्रदान की गई जिसके लिए विशेषज्ञ डॉक्टर/संस्थान के साथ वार्ता कर पूर्ण किया जाएगा।

आज समारोह पर 47 पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं द्वारा जन्म प्रमाण पत्र भी निशुल्क भर गया जिसकी व्यवस्था संगठन के कार्यालय प्रबंधक संजय प्रसाद साहब द्वारा की गई।

बेहतर राज्य की परिकल्पना के साथ अमर शहीदों को याद करते हुए समग्र उत्तराखंड की कामना के साथ आज के कार्यक्रम को बहुत सुंदरता के साथ आयोजित किया गया तथा साथ ही साथ कुछ दिन पूर्व सेवा से सेवानिवृत पूर्व सैनिकों सूबेदार मोहन सिंह ,कप्तान राजेंद्र सिंह, नायब सूबेदार लक्ष्मण सिंह, नायब सूबेदार नवीन चंद्र जोशी साहब का संगठन द्वारा माला पहनकर स्वागत भी किया गया। भगवान सिंह रौतेला सेना मेडल साहब द्वारा संगठन को स्थापना दिवस पर एक पौधा भेंट किया गया।

भारत माता की जय देव भूमि की जय तथा पूर्व सैनिक संगठन के जयकारों के साथ आज के कार्यक्रम को समापन किया गया।

आज के कार्यक्रम पर दीपा जोशी, प्रमिला बोरा, दीपा चुफाल, कैप्टन देवी दत्त वीएसएम, सूबेदार मेजर सुरेश पुनेठा सेना मेडल, शंकर सिंह,गिरधर सिंह प्रहलाद सिंह राजेंद्र जोरा,भगवान सिंह वाल्दिया,विजेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह, कमान सिंह, भूपाल सिंह, हयात सिंह, भूपेंद्र बोहरा, उमेश तिवारी, उमेश पाण्डेय सहित कई पूर्व सैनिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कैप्टन लक्ष्मण सिंह देवपा द्वारा किया गया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित विभाग: जिलाधिकारी

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित...

पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत बनबसा पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक...

पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ ने निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर डी.एस. बसेड़ा का किया स्वागत

पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ के निवासी एवं सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल से...

धारा 138 एनआई एक्ट के तहत न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में पुलिस की कार्रवाई

चेक बाउंस के मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त कोवताली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा...