रानीखेत – पर्यटन नगरी रानीखेत विधानसभा क्षेत्र के मजखाली स्थित नैनी क्षेत्र में गुलदार की दहशत बनी हुई है। नैनी निवासी ललित कैलब के घर में गुरुवार शाम करीब 7 बजे एक गुलदार आ धमका, जिसकी गतिविधियां घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं।वीडियो में देखा जा सकता है कि गुलदार बेखौफ होकर मकान की बाउंड्री के भीतर प्रवेश करता है और दरवाजे की जाली से अंदर झांकता हुआ नजर आता है। घटना के समय क्षेत्र में लोगों के टहलने और आवाजाही का समय होने के कारण स्थानीय लोगों में भय का माहौल बन गया।ललित कैलब ने बताया कि गुलदार शाम 7 बजे से लेकर रात करीब 11 बजे तक उनके घर के आसपास मंडराता रहा। उन्होंने कहा कि शाम के समय क्षेत्र के कई लोग सड़क पर पैदल घूमने निकलते हैं, ऐसे में किसी भी अप्रिय घटना की आशंका बनी हुई है।स्थानीय लोगों ने वन विभाग और प्रशासन से जल्द प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।














Leave a comment