पिथौरागढ़ संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर, पिथौरागढ़ में विश्व आत्मह्त्या रोकथाम दिवस पर एक संगोष्ठी एवम् भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. प्रेमलता कुमारी द्वारा की गई तथा प्रतियोगिता का आयोजन डा. विवेक आर्या ने किया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम डॉ. विवेक आर्या, डॉ. दिनेश कुमार व डॉ. सुधीर कुमार तिवारी ने विद्यार्थियों को आत्महत्या की रोकथाम के बारे में जागरूक किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने भारत में बढ़ती आत्महत्या तथा उत्तराखंड को नशा मुक्त राज्य कैसे बनाए नामक शीर्षक पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में बी. ए. पंचम सेमेस्टर के रोहित सिंह दिगारी तृतीया स्थान पर, एम. ए. प्रथम सेमेस्टर के अंकित भट्ट द्वितीय स्थान पर तथा बी. ए. तृतीया सेमेस्टर के योगेंद्र प्रसाद प्रथम स्थान पर रहे। निर्णायक मंडल में डा. विवेक आर्या, डॉ. दिनेश कुमार व डॉ. शिखा पांडेय रहे। कार्यक्रम में डॉ. अनुल हुदा, डॉ. शुभम सिंह, डॉ. कमलेश त्रिपाठी, डॉ महेंद्र प्रसाद एवं विद्यार्थिगण उपस्थित रहे।














Leave a comment