Home उत्तराखंड शांति भंग करने पर सख्त कार्रवाई 03 व्यक्ति गिरफ्तार
उत्तराखंडसमाज

शांति भंग करने पर सख्त कार्रवाई 03 व्यक्ति गिरफ्तार

54

पिथौरागढ़

पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव* के आदेशानुसार तथा *पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी एवं पुलिस उपाधीक्षक धारचुला के.एस. रावत* के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा सम्पूर्ण जनपद में शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर देर रात्रि तक सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में दिनांक 22.01.2026 को जनपद पुलिस द्वारा निम्नलिखित कार्रवाई की गई—
• थाना गंगोलीहाट क्षेत्रान्तर्गत दो व्यक्तियों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर सरे आम उत्पात मचाया हुआ था तथा पुलिस अधिकारियों के आदेश निर्देशों की अवहेलना की जा रही थी । जिस पर *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगोलीहाट कैलाश चन्द्र जोशी* के नेतृत्व में अपर उ0नि0 नरेन्द्र पाठक मय टीम द्वारा उक्त दोनों व्यक्तियों हयात राम व नरेश सिंह को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गयी ।
• थाना थल क्षेत्रान्तर्गत हेमराज सिंह द्वारा उत्पात मचाकर शान्ति व्यवस्था भंग की हुई थी । *थानाध्यक्ष प्रकाश पाण्डेय* के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया ।

🔹 इसके अतिरिक्त, जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान, यातायात नियमों के उल्लंघन एवं मिशन मर्यादा अभियान के अंतर्गत कुल 151 व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित विभाग: जिलाधिकारी

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित...

पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत बनबसा पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक...

पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ ने निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर डी.एस. बसेड़ा का किया स्वागत

पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ के निवासी एवं सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल से...

धारा 138 एनआई एक्ट के तहत न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में पुलिस की कार्रवाई

चेक बाउंस के मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त कोवताली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा...