Home उत्तराखंड 25वां राज्य स्थापना दिवस (रजत जयंती) के शुभ अवसर पर महाविद्यालय नारायण नगर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन
उत्तराखंडसमाज

25वां राज्य स्थापना दिवस (रजत जयंती) के शुभ अवसर पर महाविद्यालय नारायण नगर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन

293

उत्तराखण्ड राज्य के 25वें स्थापना दिवस (रजत जयंती) के अवसर पर शासन से प्राप्त दिशा-निर्देशों के क्रम में विद्यालय सभागार में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की *अध्यक्षता प्राचार्य प्रोफेसर प्रेमलता कुमारी एवं संयोजक डॉ दिनेश कोहली द्वारा किया गया।* कार्यक्रम का शुभारंभ उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ, जहाँ छात्र-छात्राओं ने राज्य की संस्कृति और लोक परंपराओं को दर्शाने वाले रंगारंग प्रस्तुतियाँ दीं।


सांस्कृतिक कार्यक्रमों की *मुख्य आयोजक डॉ. सारिका वर्मा*ने विद्यार्थियों को संस्कृत भाषा एवं लोकनृत्य की संरक्षण और संवर्धन के प्रति जागरूक किया तथा पारंपरिक कला को अपनाने का संदेश दिया।

प्राचार्य ने सभी प्रस्तुतियों की विशेष प्रशंसा करते हुए कहा कि –
“शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास आवश्यक है, और ऐसे कार्यक्रम उनकी प्रतिभा को निखारने का सर्वोत्तम माध्यम हैं।”

उन्होंने विद्यार्थियों को महाविद्यालय की विविध गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित भी किया। कार्यक्रम के सफल बनाने में समस्त प्राध्यापक, कर्मचारियों सहित छात्र छात्राओं योगदान रहा।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित विभाग: जिलाधिकारी

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित...

पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत बनबसा पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक...

पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ ने निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर डी.एस. बसेड़ा का किया स्वागत

पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ के निवासी एवं सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल से...

धारा 138 एनआई एक्ट के तहत न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में पुलिस की कार्रवाई

चेक बाउंस के मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त कोवताली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा...