Home उत्तराखंड खाई में गिरे व्यक्ति को कोतवाली जौलजीबी पुलिस द्वारा स्थानीय नागरिकों की मदद से सकुशल किया गया रेस्क्यू
उत्तराखंडसमाज

खाई में गिरे व्यक्ति को कोतवाली जौलजीबी पुलिस द्वारा स्थानीय नागरिकों की मदद से सकुशल किया गया रेस्क्यू

407

पिथौरागढ़ स्थानीय जनता की सूचना पर कोतवाली जौलजीबी पुलिस को अवगत कराया गया कि एक व्यक्ति जौलजीबी बाजार से आगे सड़क से नीचे खाई में गिर गया है।

सूचना प्राप्त होते ही प्रभारी निरीक्षक जौलजीबी नीरज चौधरी* के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची।

पुलिस टीम द्वारा स्थानीय नागरिकों की सहायता से त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाकर उक्त व्यक्ति को खाई से निकालकर मुख्य मार्ग पर लाया गया।

108 एम्बुलेंस सेवा की मदद से घायल व्यक्ति को उपचार हेतु सरकारी अस्पताल धारचूला, भेजा गया।

जानकारी करने पर उक्त व्यक्ति की पहचान गणेश जोशी पुत्र टीकाराम जोशी निवासी बलिया, अस्कोट के रूप में हुई है। इसके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

रेस्क्यू पुलिस टीम में—
उप निरीक्षक अशोक चौधरी,
कांस्टेबल ललित कुमार एवं
कांस्टेबल चालक महेश बोरा शामिल रहे

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित विभाग: जिलाधिकारी

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित...

पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत बनबसा पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक...

पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ ने निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर डी.एस. बसेड़ा का किया स्वागत

पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ के निवासी एवं सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल से...

धारा 138 एनआई एक्ट के तहत न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में पुलिस की कार्रवाई

चेक बाउंस के मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त कोवताली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा...