Home उत्तराखंड निराश्रित की मौत के बाद पिथौरागढ़ पुलिस बनी परिजन, कराया अंतिम संस्कार
उत्तराखंडसमाज

निराश्रित की मौत के बाद पिथौरागढ़ पुलिस बनी परिजन, कराया अंतिम संस्कार

52

उत्तराखंड –

मानवता और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश करते हुए पिथौरागढ़ पुलिस ने एक लावारिस व्यक्ति का अंतिम संस्कार कर समाज के समक्ष संवेदनशील उदाहरण प्रस्तुत किया।

गंगोलीहाट क्षेत्र में चूड़ी बेचने वाले मान सिंह (निवासी नेपाल) की उपचार के दौरान जिला अस्पताल पिथौरागढ़ में 18 जनवरी को मृत्यु हो गई।

वह 12 जनवरी से अस्पताल में भर्ती था।

मृत्यु के उपरांत पुलिस द्वारा परिजनों से संपर्क करने के प्रयास किए गए, किंतु मृतक का कोई भी निकट संबंधी मौजूद नहीं पाया गया। अंतिम संस्कार के लिए भी कोई नहीं पहुंचा।

ऐसी स्थिति में पिथौरागढ़ कोतवाली के कांस्टेबल हयात पार्की एवं होमगार्ड शेर बहादुर ने मानवीय जिम्मेदारी निभाते हुए मोक्षधाम ऐचोली में मृतक का अंतिम संस्कार कराया।

पुलिस का यह कदम समाज में मानवता और करुणा का संदेश देता है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित विभाग: जिलाधिकारी

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित...

पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत बनबसा पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक...

पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ ने निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर डी.एस. बसेड़ा का किया स्वागत

पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ के निवासी एवं सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल से...

धारा 138 एनआई एक्ट के तहत न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में पुलिस की कार्रवाई

चेक बाउंस के मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त कोवताली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा...